Breaking News

महात्मा गांधी को लेकर अनंत कुमार हेगड़े का बयान…

पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद अनंत कुमार हेगड़े हाल फिलहाल में अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। महात्मा गांधी को लेकर अनंत कुमार हेगड़े का बयान विवादों में आ गया है। वहीं अब बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने भी अनंत के बयान को लेकर सोशल मीडिया पर रिएक्शन दिया है।

दरअसल हाल ही में अनंत कुमार ने महात्मा गांधी का जिक्र करते हुए उनके स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े संघर्ष को ‘ड्रामा’ बताया। अनंत के इस बयान पर अलग अलग रिएक्शन्स आ रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर सोनम कपूर का रिएक्शन भी वायरल होना शुरू हो गया है।

बता दें कि बीजेपी सांसद अनंत कुमार ने महात्मा गांधी के बारे में कहा कि ऐसे लोगों को भारत में महात्मा क्यों कहा जाता है। पूरे स्वतंत्रता आंदोलन का मंचन अंग्रेजों की सहमति और समर्थन से हुआ। इनमें से कोई भी कथित नेता अंग्रेजों द्वारा एक बार भी मारा पीटा नहीं गया। उनका स्वतंत्रता आंदोलन सिर्फ ड्रामा था। एक समझौता था।

अनंत कुमार ने ये बयान बेंगलूरू में एक सभा को संबोधित करते हुए दिया। वहीं अनंत के इस बयान पर सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘हे राम।’ सोनम कपूर के रिएक्शन पर सोशल मीडिया यूजर्स अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वैसे बात सोनम कपूर के फिल्मी करियर की करें तो वो आखिरी बार फिल्म द जोया फैक्टर में नजर आईं थीं।

About News Room lko

Check Also

अक्षय कुमार और अजय देवगन की पत्नियां एक साथ करने जा रही हैं बड़ी एंट्री

प्राइम वीडियो ने आज अपने अपकमिंग ओरिजिनल टॉक शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ ...