Breaking News

बिहार में नीतीश कैबिनेट के विस्तार को लेकर हलचल तेज , कांग्रेस से दो नए मंत्रियों के नाम फाइनल, आज मिलेगे..

बिहार में नीतीश कैबिनेट के विस्तार को लेकर हलचल तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने दो संभावित मंत्रियों के नाम तय कर लिए हैं। बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर ये नाम उन्हें बताएंगे।

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भक्त चरण दास ने सीएम नीतीश से शुक्रवार को भी दिल्ली से फोन पर बात की है। कांग्रेस के अलावा आरजेडी से भी दो नए मंत्री बनाए जाने की संभावना है। मंत्रिमंडल विस्तार कभी भी हो सकता है।

बिहार में कैबिनेट विस्तार जल्द होने के कयास लगाए जा रहे हैं। महागठबंधन के सूत्रों के मुताबिक एक हफ्ते के अंदर कभी भी चार नए मंत्री शपथ ले सकते हैं। कांग्रेस से दो नेताओं के अलावा आरजेडी से भी दो को कैबिनेट में शामिल किया जाएगा। पूर्व में आरजेडी के कार्तिक कुमार और सुधाकर सिंह ने नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। इसलिए उनकी जगह को भरा जाएगा। इस संबंध में सीएम नीतीश ने पिछले दिनों आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और डिप्टी सीएम तेजस्वी से चर्चा भी की थी।

नीतीश कैबिनेट में कांग्रेस से अभी दो मंत्री आफाक अहमद और मुरारी गौतम हैं। इनके अलावा पार्टी के दो और नेताओं को मंत्री बनाया जाना है। कांग्रेस लंबे समय से इसकी मांग कर रही है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने अपने स्तर पर दोनों संभावित मंत्रियों के नाम तय कर लिए हैं। इन्हें सीएम नीतीश कुमार के समक्ष रखा जाएगा। सूत्रों के मुताबिक इनमें से एक सवर्ण चेहरा होने की पूरी संभावना है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पटना में एक अणे मार्ग स्थित आवास पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी भक्तचरण दास से होने वाली मुलाकात के दौरान पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह भी मौजूद रहेंगे।

 

About News Room lko

Check Also

‘भारत में निवेश बढ़ाना चाहते हैं जर्मन व्यवसायी’, राजदूत फिलिप एकरमैन ने बताई क्या है मुख्य वजह

जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने शुक्रवार को एक इंटरव्यू में कहा कि जर्मन व्यवसायी ...