Breaking News

हमेशा निरोग रहने के लिए करें ये योग

हमेशा निरोग रहने के लिए योग करने की सलाह दी जाती है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो अर्ध चक्रासन #योग की मदद ले सकते हैं। यह एक ऐसा आसन है, जिसके अभ्यास से आपके कंधे और छाती की मांसपेशियों में खिंचाव आता है। पेट की चर्बी घटाने में भी इसके अभ्यास से मदद मिलती है।

अर्ध चक्रासन क्या है?

अर्ध चक्रासन को मुख्य रूप से हठ योग का आसन माना जाता है। इसे अंग्रेजी भाषा में Half Wheel Pose भी कहा जाता है।

एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अर्ध #चक्रासन के अभ्यास से वजन घटाने के अलावा आप कई शारीरिक समस्याओं से दूर रह सकते हैं। खास बात ये है कि इससे शरीर को लचीला बनाए रखने में मदद मिलती है। ये आपको शरीर के दर्द और कमर दर्द में भी आराम मिल सकता है।

अर्ध चक्रासन करने का सही वक्त

आप सुबह के वक्त इसका अभ्यास करें। इसका अभ्यास करते वक्त आपका पेट खाली होना चाहिए।

अर्ध चक्रासन करने की विधि

सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं।
अपने हाथों को अपनी कमर पर रख लें।
धीरे-धीरे हाथों के साथ अपने #शरीर के ऊपरी हिस्से को पीछे की ओर मोड़ें।
इस दौरान आपका धड़ ज्यादा से ज्यादा पीछे की ओर झुका हुआ होना चाहिए।
अपनी क्षमता के अनुसार कुछ सेकंड के लिए इस स्थिति में बने रहें।

अर्ध चक्रासन करने से मिलने वाले लाभ

अर्ध चक्रासन एब्डोमेन मसल्स को मजबूत करता है। साथ ही पाचन को बेहतर करता है।
रीढ़ को लचीला बनाता है और कमर को स्ट्रेच करता है।
शरीर की क्षमता बढ़ाने के साथ ये #अग्न्याशय को उत्तेजित करता है।
वजन को कंट्रोल करने के साथ पेट और कमर की चर्बी कम करता है।

About News Room lko

Check Also

क्या हो अगर चोट-घाव से बंद ही न हो ब्लीडिंग? जानलेवा हो सकती है हीमोफीलिया की समस्या

शरीर में चोट लगने, कहीं कट जाने पर खून निकलता है, हालांकि कुछ ही समय ...