Breaking News

बढ़ती उम्र के असर को रोकेंगे ये बेहद सरल योगासन, बस रोजाना करें 15 मिनट के लिए ट्राई

अगर आप अपनी बढ़ती उम्र को छिपाना चाहते हैं तो आपको शारीरिक रूप से फिट रहना बहुत जरूरी है। साथ ही अपने खानपान की कुछ आदतों को भी सुधारना होगा। यहां जानिए ऐसे योगासन जो बढ़ती उम्र के प्रभाव को रोकने में कारगर हैं।

आजकल हर कोई चाहता है कि वो देखने में काफी फिट दिखे। उसकी उम्र का असर उसके चेहरे पर जल्दी नजर न आए। लेकिन कुछ लोगों के चेहरे पर 35 साल की उम्र के बाद ही झुर्रियां और अन्य एजिंग साइन्स नजर आने लगते हैं।

सिंहासन :  इस आसन को करने से ढीली पड़ रही गर्दन में कसाव आता है और झुर्रियां गायब हो जाती हैं। सिंहासन को करने के लिए वज्रासन में बैठ जाएं और दोनों घुटनों में दूरी रखें। हथेलियों को जमीन पर टिकाएं।

कपालभाति : कई बार स्ट्रेस के कारण भी समय से पहले बुढ़ापा आ जाता है। इस समस्या से बचने के लिए कपालभाति काफी काम का है। इससे मस्तिष्क में ऑक्सीजन का प्रवाह बेहतर होता हैए नसों को मजबूती मिलती है। इसके अलावा चेहरे पर कांति आती है। इसे करने के लिए आराम से साधना मुद्रा में बैठें और अपनी सांस को लगातार छोड़ें। छोड़ते समय आपको पेट में झटका सा महसूस होगा और आपका पेट अंदर की ओर जाएगा।

गर्दन के लिए व्यायाम : सबसे पहले अपने सिर को दाईं ओर इस तरह से झुकाएं कि आपके कान आपके कंधों को छुएं। ऐसा करते समय कंधें न उठाएं। अब अपने बाएं हाथ को ऊपर उठाएं और धीरे धीरे फर्श पर रखें। इससे गर्दन और कंधों की मांसपेशियों में खिंचाव होता है और गर्दन पतली होती है।

 

About News Room lko

Check Also

आखिर क्यों मनाया जाता है विश्व धरोहर दिवस? जानें कैसे होता है स्मारकों का चयन

हर साल 18 अप्रैल के दिन विश्व धरोहर दिवस मनाया जाता है। इस खास दिन ...