Breaking News

धोनी का टी-20 वर्ल्ड कप में खेलना अब इस चीज़ पर होगा निर्भर

भारतीय टीम के दिग्गज विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी काफी लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं ऐसे में अब महेंद्र सिंह धोनी की वापसी को लेकर भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने काफी कुछ कहा है।

स्पोर्ट्स तक की रिपोर्ट के मुताबिक टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने महेंद्र सिंह धोनी की वापसी को लेकर बोला है कि महेंद्र सिंह धोनी का टी-20 वर्ल्ड कप में खेलना उनके आईपीएल 2020 पर निर्भर होगा। इसके साथ ही शास्त्री ने बताया मौजूदा समय में भारत के बाकी विकेटकीपर कैसा प्रदर्शन कर रहे हैं यह भी देखना होगा।

आईपीएल एक बड़ा टूर्नामेंट है जिसके बाद ही टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का चयन किया जाएगा। ऐसे में आईपीएल में धोनी के प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें टीम में जगह दी जाएगी। धोनी ने हमेशा आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया है अब देखना यह होगा आईपीएल 2020 में महेंद्र सिंह धोनी कैसा खेल दिखाते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में झारखंड के मैदान में अभ्यास किया था जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही थी इसके बाद यही लग रहा था कि महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही टीम इंडिया में वापसी करने वाले है। इसके बाद अब रवि शास्त्री ने भी यह साफ कर दिया है कि धोनी आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करते हैं है तो भारतीय टीम में उनकी वापसी पक्की है।

About News Room lko

Check Also

हम्पी महिला कैंडिडेट्स शतरंज में दूसरे स्थान पर रहीं, टाईब्रेकर में चीनी खिलाड़ी को हराया

भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी ने संयुक्त रूप से शीर्ष पर काबिज चीन की टी लेइ ...