Breaking News

अगले महीने जबलपुर में प्रियंका गांधी करेगी ये काम , इस नेता ने बताया…

स साल के अंत में होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के प्रचार अभियान की शुरुआत पार्टी की नेता प्रियंका गांधी अगले महीने जबलपुर से करेंगी। कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मध्य प्रदेश में पिछला विधानसभा चुनाव 28 नवंबर 2018 को हुआ था। जबलपुर के महापौर और कांग्रेस के नगर प्रमुख जगत बहादुर सिंह ने शनिवार को बताया कि प्रियंका गांधी यहां 12 जून को पार्टी के अभियान और ‘संकल्प 2023’ की शुरुआत करेंगी।

जगत बहादुर सिंह ने कहा कि कांग्रेस महासचिव जबलपुर में दो किलोमीटर का रोड शो भी करेंगी और एक रैली को संबोधित करेंगी। उन्होंने कहा कि हम डेढ़ से दो लाख लोगों के जमा होने की उम्मीद कर रहे हैं। इसके लिए हम शीघ्र ही महाकौशल क्षेत्र में नेताओं की बैठक करने जा रहे हैं। बता दें कि साल के अंत में मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं।

मध्य प्रदेश में पिछले विधानसभा चुनाव में 230 सदस्यीय सदन में कांग्रेस 114 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी थी, जबकि भाजपा ने 109 सीट पर जीत हासिल की थी। कांग्रेस ने कमलनाथ के नेतृत्व में गठबंधन की सरकार बनाई थी लेकिन मार्च 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया के वफादार कई विधायकों के कांग्रेस छोड़ भाजपा में चले जाने से कांग्रेस नीत सरकार गिर गई और भाजपा सत्ता में आई और शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हुआ।

सिंह ने बताया कि उनका अंतिम कार्यक्रम तीन या चार दिन में आ जाएगा। वह 12 जून को जबलपुर आ रही हैं। मुझे इसके बारे में सूचित किया गया है और प्रदेश नेतृत्व ने इसके लिए तैयारियां करने को कहा है। सिंह ने कहा कि महाकौशल क्षेत्र (जबलपुर संभाग के आठ जिले) के लोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा अपेक्षित महसूस कर रहे हैं। हमने इस क्षेत्र में (पिछली बार) अच्छा प्रदर्शन किया था। इस बार हम इस क्षेत्र से चुनाव जीतने जा रहे हैं।

 

About News Room lko

Check Also

बिल गेट्स ने की भारत की ‘डिजिटल सरकार’ की तारीफ, पीएम मोदी ने एआई पर रखा अपना नजरिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स से अपने आवास पर मुलाकात की। ...