Breaking News

13 साल तक इस आदमी ने नहीं की पॉटी, फिर जो हुआ सुनकर सन्न रह जाएंगे आप

हम सभी सुबह उठकर सबसे पहले पॉटी जाते हैं ताकि पूरा दिन फ्रेश रह सके लेकिन आज हम जिनके बारे में आपको बताने जा रहे हैं वह करीब 13 साल तक पॉटी नहीं गए। जी हाँ, लेकिन जब इस शख्स की मौत हुई तो उसके पेट से तकरीबन तीन बाल्टी पॉटी निकाली गई थी। अब हम आपको बताते हैं पूरी कहानी। जी दरअसल यह मामला पेंसिल्वेनिया का है। यहाँ के फिलाडेल्फिया स्थित एक म्यूजियम में शख्स की अंतड़ियां रखी गई है और इस शख्स के नाम का खुलासा आज तक नहीं किया गया है।

कहा जाता कि 29 साल के एक शख्स ने तकरीबन 13 साल तक पॉटी नहीं की थी। वहीं उसके बाद मामला इतना गंभीर हो गया कि उसकी मौत हो गई। उसकी मौत के बाद जब डॉक्टर्स ने उसकी डेड बॉडी पर रिसर्च किया तो काफी चौंकाने वाले खुलासे हुए। जी दरअसल एक रिपोर्ट में बताया गया है कि, शख्स का पेट काफी फूल गया था वह भी इस वजह से क्योंकि, 13 साल तक उसे पॉटी नहीं हुई थी। कहते हैं पॉटी नहीं होने के कारण इंसान को ब्लोटिंग की समस्या हो जाती है। वहीं उसकी मौत के बाद जांच के दौरान उसके पेट से तीन बाल्टी पॉटी निकाली गई थी। इसके अलावा उसकी अतड़ियां भी काफी बड़ी हो गई थी।

उसके बाद में उसकी अंतड़ियां को म्यूजियम में डिस्प्ले पर लगाया गया था। बताया जा रहा है जांच के दौरान यह भी पता चला था कि उसे Hirschsprung नाम की बीमारी भी थी। जिसके कारण उसे पॉटी नहीं हो रही थी। पॉटी नहीं होने की वजह से गंदगी उसके पेट में जमा होती चली गई, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। डॉक्टर्स ने बताया कि पॉटी नहीं होने के कारण उसकी अंतड़ियां 25 फीट लंबी और आठ फीट मोटी हो गई थी।

About Aditya Jaiswal

Check Also

छात्रों को निःशुल्क इंडस्ट्री ट्रेनिंग के लिए अविवि व वेकनो टेक्नोलाॅजी के बीच अनुबंध

• सोशल मीडिया सहित अन्य प्लेटफार्म क्लाउड कंप्यूटिंग स्टोरेज से संचालितः गौरव सक्सेना अयोध्या। डाॅ ...