Breaking News

विवादित बयान : MLA Ratna Ghosh ने सुरक्षा बालों पर हमला करने की कही बात

पश्चिम बंगाल। लोकसभा चुनाव 2019 के चुनाव प्रचार में जुटे नेताओं की बदजुबानी रुकने का नाम नहीं ले रही है। तजा ममलमा पश्चिम बंगाल का जहां टीएमसी की महिला विधायक (MLA Ratna Ghosh) ने आदर्श चुनाव आचार संहिता की सरे आम धज्जियां उडाते हुए सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।

महिला मोर्चा की कार्यकर्ता झाड़ू उठाएं और

पश्चिम बंगाल की चकदाह सीट से ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी की विधायक रत्ना घोष ने एक चुनावी सभा में कहा कि महिला मोर्चा की कार्यकर्ता झाड़ू उठाएं और सुरक्षाबलों को दूर भगाएं। इतना नहीं उन्होंने TMC कार्यकर्ताओं से चुनावी ड्यूटी पर लगे केंद्रीय बलों पर हमला करने की भी बात कही।

हम केंद्रीय सुरक्षाबलों की कोई परवाह नहीं करते

रत्ना घोष ने वर्ष 2016 के विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय हमने देखा था कि किस तरह केंद्रीय सुरक्षाबलों ने हमारे कार्यकर्ताओं को पीटा था। आज का समय और चुनौतीभरा है, लेकिन डरने की कोई बात नहीं है। मैं हर एक बूथ पर जाऊंगी और हम केंद्रीय सुरक्षाबलों की कोई परवाह नहीं करते हैं,महिला मोर्चा की कार्यकर्ता झाड़ू उठाएं और सुरक्षाबलों को दूर भगाएं। अगर जंग जीतनी है तो सही और गलत का भेद भूल जाओ,आपको किसी भी तरह से जीतना है।

About Samar Saleel

Check Also

शिक्षा और परीक्षा में अव्वल आती लड़कियां, पंजाब की ये तीन बेटियां बनी मिसाल

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने 10वीं कक्षा के परिणामों की घोषणा कर दी है। ...