Breaking News

आज अंग्रेजों से भारत को आजादी दिलाने वाले भारत के वीर सपूतों को याद करने का दिन : रामाशीष राय

लखनऊ। आज राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय पर रालोद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने ध्वजारोहण किया।

👉इतिहास के झरोखे से: पढ़ें अंग्रेजों को धूल चटाने वाले दलित महानायकों की कहानी…

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने अपने संबोधन में कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में प्रधानमंत्री के साथ साथ देश का प्रत्येक नागरिक एक साथ गौरवमयी तिरंगे को सलामी दे रहा है। यह अंग्रेजों से भारत को आजादी दिलाने वाले भारत के वीर सपूतों को याद करने का दिन है। हम सभी को देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए।

आज अंग्रेजों से भारत को आजादी दिलाने वाले भारत के वीर सपूतों को याद करने का दिन : रामाशीष राय

राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने कहा कि आज स्वतंत्रता दिवस आजाद भारत की कल्पना में खुद को मिटा देने वाले भारत के बेटों को नमन करने का दिन है। उनके सपनों को अपनी आंखों से देखने का दिन है। उन भारत माता के वीर बेटो ने एक ऐसे स्वतंत्र भारत की कल्पना की थी जहां की एकता, भाईचारा और अखंडता पूरे संसार का आईना बने।

ध्वजारोहण कार्यक्रम में टीम आरएलडी के राष्ट्रीय संयोजक अनुपम मिश्रा, वरिष्ठ नेता हाजी वसीम हैदर, रजनीकांत मिश्रा, कोषाध्यक्ष बीएल प्रेमी, मनोज सिंह चौहान, छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष अमन पाण्डेय, महानगर अध्यक्ष आशीष तिवारी, संगठन महासचिव चंद्रकांत अवस्थी, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, अफसर अली खान, अशोक तिवारी, शफीक सिद्दीकी, आमिर, मंजू शुक्ला, आयिषा, प्रदीप तिवारी, बंटी यादव आदि लोग उपस्थित थे।

About Samar Saleel

Check Also

सीएमएस में दो-दिवसीय इण्टर-स्कूल रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप प्रारम्भ

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल राजाजीपुरम द्वितीय कैम्पस के तत्वावधान में आयोजित दो-दिवसीय इण्टर-स्कूल रोलर स्केटिंग ...