Breaking News

आज भारत को आजादी दिलाने वाले वीर सपूतों को याद करने का दिन : डाॅ. मसूद अहमद

लखनऊ। आज राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय पर रालोद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. मसूद अहमद ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि विश्व के सबसे बडे़ लोकतांत्रिक देश में प्रधानमंत्री के साथ साथ देश का प्रत्येक नागरिक एक साथ गौरवमयी तिरंगे को सलामी दे रहा है।

यह अग्रेंजों से भारत को आजादी दिलाने वाले भारत के वीर सपूतों को याद करने का दिन है। आजाद भारत की कल्पना में खुद को मिटा देने वाले भारत के बेटो को नमन करने का दिन है। उनके सपनों को अपनी आंखों से देखने का दिन है। उन्होंने एक ऐेसे स्वतंत्र भारत की कल्पना की थी जहां की एकता, भाईचारा और अखंण्डता पूरे संसार का आईना बने।

ध्वजारोहण कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव अनिल दुबे, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुपम मिश्रा, वरिष्ठ नेता वसीम हैदर, रजनीकांत मिश्रा, युवा रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहित अग्रवाल, युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल, छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह चौहान, मनोज सिंह चौहान, महानगर अध्यक्ष चन्द्रकांत अवस्थी, इकराम सिंह, एमए आरिफ, प्रीति श्रीवास्तव, लक्ष्मी गौतम, डाॅ. कृष्णा जायसवाल, शषांक श्रीवास्तव, सम्राट सिंह चैहान, रमेश प्रजापति, संगीता जायसवाल, आमिर सिददीकी, मनोहर मौर्या, मो. अमिर, रामअवध, विश्वनाथ आदि नेता मौजूद रहे।

About Samar Saleel

Check Also

राम से राष्ट्र तक अपने को समर्पित करना होगा- चंपत राय

अयोध्या। कामता प्रसाद सुंदर लाल साकेत महाविद्यालय अयोध्या में चल रहे ‘युवा महोत्सव 2024’ के ...