Breaking News

आज एकादशी के दिन धनु राशि के जातक लगन के साथ काम करके आर्थिक योजना बना सकेगें और परिवार की जरूरतें भी पूरी करेंगे

आज बृहस्पतिवार का दिन है। ज्योतिष में बृहस्पति को देवताओं का गुरु यानि देवगुरु माना गया है। इसी कारण इस दिन को गुरुवार भी कहा जाता है। वहीं कुंडली में बृहस्पति को विद्या का कारक माना गया है। इनका रंग पीला व रत्न पुखराज है। इस दिन के कारक देव श्री हरि विष्णु हैं, वहीं विद्या का कारक होने के चलते इस दिन विद्या की देवी माता सरस्वती की पूजा का भी विधान है। पण्डित आत्मा राम पांडेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र..✍️

?आज का राशिफल ?

1. मेष राशि – सफलता मिलने से पहले अपने पत्ते न खोलें। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को ग़ौर से चुनें। ज़्यादा आक्रामक व्यवहार न करें।

2. वृषभ राशि – एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर होने की संभावना है। बड़ों के आशीर्वाद से बिगड़ते काम बन जाएंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें।

3. मिथुन राशि – आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। आज आपको नकारात्मक प्रवृत्तियों से बचना होगा। चालाकी-भरी आर्थिक योजनाओं से बचें।

4. कर्क राशि – रुमानी संबंध को बढ़ावा मिलेगा. आपको बढ़िया परिणामों को पाने के लिए अपनी तरफ़ से बेहतरीन प्रयास करने की आवश्यकता है। बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को ग़ौर से चुनें।

5. सिंह राशि – इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन बढ़िया रहेगा। कपड़ा व्यापारी के लिए आज का दिन मुनाफे का रहेगा। सरकारी नौकरी करने वालों को आज प्रमोशन हो सकता है। हनुमान जी को लाल सिंदूर चढ़ाएं।

6. कन्या राशि – आप किसी बात से मन ही मन डर रहे हैं। वर्तमान समय शांति पूर्वक बिताना होगा। रुके कार्य पूरे होंगे। अनैतिक कार्यों से दूर रहें। गुस्से को काबू में रखें।

7. तुला राशि – दिन भर आप थोड़े सुस्त और अनमने रह सकते हैं, जिससे आपके काम की गुणवत्ता पर भी असर पड़ेगा। यात्रा के मौक़ों को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए।

8. वृश्चिक राशि – गाय को रोटी खिलाने से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बच्चों को फटकारें नहीं।

9. धनु राशि – आप लगन के साथ काम कर पाएंगे। आज आप आर्थिक योजना बना सकेगें और परिवार की जरूरतें भी पूरी करेंगे। स्वास्थ को नजरअंदाज न करें।

10. मकर राशि – अगर आप कामकाज के लिए ज़रूरत से ज़्यादा दबाव बनाएंगे तो लोग भड़क सकते हैं। कोई भी फ़ैसला लेने से पहले दूसरों की ज़रूरतों को समझने की कोशिश करें।

11. कुंभ राशि- अगर आप किसी परिस्थिति से घबराकर भागेंगे, तो वह आपका पीछा नहीं छोड़ेगी, बेहतर हैं उसको उसी टाइम सॉल्व करें। घर से बाहर निकलते समय दही और शक्कर खाकर निकलें।

12. मीन राशि – किसी करीबी व्यक्ति के साथ रिश्ते सुधर जाएंगे। भविष्य को लेकर जो आशंका है, उस पर अपने दोस्तों से बात करें। मन की शांति को बनाए रखें।

?☀️आज का पंचांग – 02 सितंबर 2021☀️?

तिथि दशमी – 05:24:23 तक
एकादशी
नक्षत्र आर्द्रा – 14:57:22 तक
करण विष्टि – 06:24:23 तक, बव – 19:10:25 तक
ऋतु वर्षा
मास भाद्र पद
पक्ष कृष्ण
योग सिद्धि – 10:07:45 तक
वार गुरूवार

?सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय 05:59:16
सूर्यास्त 18:42:06

?चन्द्र राशि मिथुन
चन्द्रोदय 26:00:00
चन्द्रास्त 15:37:59

?संवत्सर आनन्द
शक सम्वत 1943
विक्रम सम्वत 2078
काली सम्वत 5122
दिन काल 12:42:49

?अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
राहु काल 13:30:00 से 15:00:00 तक
गुलिक काल 09:09:59 से 10:45:20 तक

? शुभ समय (शुभ मुहूर्त) – अभिजीत 11:42:00से 12:18:00 तक
☀️ दिशा शूल – दक्षिण

?जातक संपर्क सूत्र 09838211412, 08707666519, 09455522050 से अपॉइंटमेंट लेकर संपर्क करें।

पं. आत्माराम पांडेय

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल: 24 अप्रैल 2024

मेष राशि:  मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन नुकसानदेह रहेगा। पारिवारिक बातों को ...