Breaking News

आज गंगा दशहरा पर जाने क्या कहते हैं आपके सितारे

आज रविवार का दिन है। रवि यानि सूर्य…ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा माना गया है। वहीं कुंडली में इसे आत्मा व पिता का कारक माना जाता है। इसके अलावा सूर्य को हमारे मान सम्मान व अपमान का भी कारक माना गया है। सूर्य एकमात्र ऐसा ग्रह है जो कभी वक्री गति नहीं करता है। इनका रंग केसरिया व रत्न माणिक्य है। इस दिन के कारक देव स्वयं भगवान सूर्य नारायण जी हैं। पं. आत्मा राम पांडेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र..✍️

?आज का राशिफल ?

1.मेष राशि :-आपके लिए आर्थिक परिस्थिति बेहतर बनी रहेगी। रुके मामले या अधूरे कार्य पूर्ण करने के लिए आज का दिन श्रेष्ठ है। धातुओं पर निवेश अच्छा साबित होगा। भूमि द्वारा लाभ मिलेगा।

2.वृषभ राशि :-भूमिभवन से आर्थिक सुख प्राप्त होगा। परिजनों का आर्थिक रूप से सहयोग प्राप्त होगा। आपके व्यवसायिक कार्यों को सराहा जाएगा। नए आइडिया द्वारा आपको आर्थिक लाभ मिलेगा।

3.मिथुन राशि :-आर्थिक परिस्थिति में सुधार के योग नज़र आ रहे हैं। साइंस और टेक्नोलॉजी सेक्टर के लोगों को लाभ प्राप्त होगा। खेती किसानी से संबंधित व्यवसाय लाभ में रहेंगे।

4.कर्क राशि :-घर परिवार द्वारा आर्थिक मदद मिलेगी। बैंकिंग संस्थानों द्वारा आर्थिक सहायता मिल सकती है। धन की स्थिति में सुधार के योग बनते जा रहे हैं। बिजनेस में लाभ के लिए प्रयासरत रहें।

5.सिंह राशि :-आप धन से जुड़ा हुआ अहम फैसला ले सकते हैं। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। निवेश में सटीक निर्णय ले सकेंगे जो आपके लिए बेहतर रहेगा। अधूरे कार्य पूरे होंगे।

6.कन्या राशि :-धन की स्थिति बहुत अच्छी नजर आ रही है। आपके जीवन में लाभ की स्थिति बन रही है लेकिन अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। बिजनेस में निवेश करने के लिए अच्छा दिन है।

7.तुला राशि :-इस समय आपके पास वाणी द्वारा धन आने के योग रहे हैं। अच्छी और मधुर वाणी द्वारा आप बिजनेस में बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। किसी मीडिया संस्थान में निवेश करना लाभप्रद हो सकता हैै।

8.वृश्चिक राशि :-किसी महिला के सहयोग से आर्थिक लाभ की स्थिति बनेगी। पुश्तैनी कारोबार से भी आर्थिक स्थिति में बहुत लाभ या सुधार हो सकता है, इसके लिए पूरे मन से प्रयास करें।

9.धनु राशि :-धातुओं में निवेश को लेकर उचित निर्णय करेंगे तो आपके लिए बहुत अच्छा रहेगाें। धन की स्थिति में सुधार होता नज़र आ रहा है। खेती किसानी से संबंधित काम लाभप्रद होगा।

10.मकर राशि :-आप पर आर्थिक दबाव बना हुआ है पर परिस्थितियां अब आपके लिए बेहतर रहेंगी। बिजनेस में लाभ लाने के लिए किए गए प्रयास फलीभूत होते दिख रहे हैं। नए आइडिया भी सफल हो सकते हैं।

11.कुंभ राशि:-आर्थिक परिस्थितियां पहले से बेहतर होती नज़र आ रही हैं। खरीदी करते समय वर्तमान रेट पर ही फोकस रखना अच्छा होगा। बिक्री वाले काम की परिस्थिति जैसे-जैसे सुधरेगी आर्थिक लाभ होता जाएगा।

12.मीन राशि:-खरीदी बिक्री के काम में आर्थिक परिस्थिति में बहुत ज़्यादा सुधार होता नज़र नहीं आ रहा है। शेयर मार्केट में निवेश को लेकर आपको थोड़ा सा सावधान रहना है। किसी महिला से आपको पूर्ण आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा।

☀️?आज का पंचांग – 20 जून 2021?☀️

तिथि दशमी – 16:23:33 तक
नक्षत्र चित्रा – 18:50:16 तक
करण तैतिल – 05:39:08 तक, गर – 16:23:33 तक
ऋतु ग्रीष्म
मास ज्येष्ठ
पक्ष शुक्ल
योग परिघ – 20:58:34 तक
वार रविवार

?सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय 05:23:25
सूर्यास्त 19:21:35

?चन्द्र राशि कन्या – 07:43:12 तक
चन्द्रोदय 14:31:59
चन्द्रास्त 26:15:00

?संवत्सर आनन्द
शक सम्वत 1943
विक्रम सम्वत 2078
काली सम्वत 5123
दिन काल 13:58:10

?अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
राहु काल 16:30:00 से 18:00:00 तक
गुलिक काल 15:52:03 से 17:36:49 तक

? शुभ समय (शुभ मुहूर्त) – अभिजीत 11:42:00 से 12:20:00 तक
☀️ दिशा शूल – पश्चिम

?जातक संपर्क सूत्र 09838211412, 08707666519, 09455522050 से अपॉइंटमेंट लेकर संपर्क करें।

पं. आत्माराम पांडेय
पं. आत्माराम पांडेय

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल: 17 अप्रैल 2024

मेष राशि: आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने किसी ...