Breaking News

आज सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, शनिदेव और हनुमान जी रहेंगे मेहरबान, जाने मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल..

पण्डित आत्मा राम पाण्डेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र.

?आज का राशिफल?

1.मेष राशि: आज आपको कुछ यात्राएं करने का मौका मिल सकता है। आपके द्वारा लिए गए कुछ निश्चय और संकल्प भी सायंकाल तक पूरे हो सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। धन लाभ हो सकता है। मन को शांत रखें और परिवार के बारे में सोचकर निर्णय लें।

2.वृषभ राशि : आज के दिन आपको कोई छोटी-मोटी यात्रा करनी पड़ेगी। वहां कुछ कानूनी मसलों के अलावा विवाद और मुकदमे उलझने की आशंका है। प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि होगी। आज आपको धन के मामले में लाभ होने की उम्‍मीद है।

3.मिथुन राशि : यदि आप अपनी मान प्रतिष्ठा के प्रति सचेत हैं तो हो सकता है आपके विपरीत आगे चलकर आपको फायदा पहुंचा दें। सभी प्रकार की रणनीति अपनाना जरूरी होगा। शत्रु के षड़यंत्र विफल होंगे। आज धन और करियर के मामले में दिन शुभ होगा।

4.कर्क राशि : परिजनों के द्वारा धन की बढ़ती मांग को लेकर आप कुछ देर खिन्न रह सकते हैं, लेकिन यह सोचकर भी राहत मिलेगी कि लंबे समय के बाद आप कुछ ठोस करने के लिए आगे आ रहे हैं। आज आपको रोजगार के मामले में सफलता मिल सकती है।

5.सिंह राशि : जितना भी हो आप अपने कुछ लंबित पड़े हुए विवाद को जल्दी से जल्दी सुलझाने के लिए सक्रिय हो जाएं। विवादों का निपटारा करना जरूरी है। विरोधियों का पराभव होगा। आज कचहरी और मुकदमे के मामले में आपको सफलता मिल सकती है।

6.कन्या राशि : अपने कारोबार या व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए आप काफी समय से अलग-अलग किस्म के प्रयोग करते आ रहे हैं। देश देशांतर की लंबी यात्रा का योग है। आज आपको कारोबार के क्षेत्र में खासी सफलता मिलने की उम्‍मीद है।

7.तुला राशि : आज आपको संभलकर पैसे खर्च करने चाहिए। आपके द्वारा की गई कुछ बातों पर समय और धन का नष्ट होना तय है। उसका मनसंताप आपको कुछ दिनों के बाद और भी बढ़ सकता है। आपसी फूट से सतर्क रहें। आज आपको दूसरों की ओर से मदद प्राप्‍त हो सकती है।

8.वृश्चिक राशि : अपने कारोबार में आर्थिक मामलों से निपटने के लिए आपको अपने जमापूंजी और बजट पर गंभीरता से विचार करना होगा। युक्ति और व्यवहार से आज सब कुछ पा सकते हैं। आज नौकरीपेशा मामलों में धन की प्राप्ति हो सकती है।

9.धनु राशि : यदि पहले आपने अपनी तरक्की की दिशा में कोई सोच विचार नहीं किया तो अब भी उस तरफ मुड़ने में कोई हानि नहीं है। विवादों से बचकर रहें। आज धन के मामले में आपको कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। सोचसमझकर काम करें।

10.मकर राशि : धन की कसौटी या खर्च की कटौती करना आजकल आपके लिए एक सिरदर्द बनता जा रहा है। जरूरी और महत्वूपर्ण कार्य बार-बार अपनी पॉकेट पर भारी पड़ते जा रहे हैं। करियर से संबंधित कोई बड़ा फैसला आज आपके सामने आ सकता है।

11.कुंभ राशि : वैसे तो कुछ दिनों में बहुत बड़े स्तर पर जो परिवर्तन हो रहे हैं उनसे आपको निश्चित रूप से राहत मिलेगी। फिर भी अपनी तैयारी पूरी रखें। आज नौकरी में आपके ट्रांसफर की बात भी हो सकती है। इससे आपको लाभ होगा।

12.मीन राशि : कई मोर्चों पर आपको बार-बार सोच विचार करना पड़ रहा है, लेकिन यह सब आज की जरूरत के हिसाब से ही चल रहा है, घबराएं नहीं। कोई फैसला आपको आज धन के मामले में लेना पड़ सकता है। हिसाब रखने की खास जरूरत है।

☀️?आज का पंचांग – 11 दिसम्बर 2021?☀️

तिथिअष्टमी – 19:15:33 तक
नक्षत्रपूर्वाभाद्रपद – 22:32:48 तक
करणविष्टि – 07:07:39 तक, बव – 19:15:33 तक
ऋतु हेमंत
मास मार्गशीर्ष
पक्ष शुक्ल
योग सिद्धि – 30:02:07 तक
वार शनिवार

? सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय07:03:17
सूर्यास्त17:24:53

? चन्द्र राशिकुम्भ – 16:17:29 तक
चन्द्रोदय12:56:59
चन्द्रास्त24:49:59

? अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
राहु काल09:00:00 से 10:30:00 तक
गुलिक काल07:03:17 से 08:20:59 तक

? शुभ समय (शुभ मुहूर्त) – अभिजीत11:43:00 से 12:24:00 तक
? दिशा शूल – पूर्व

?जातक संपर्क सूत्र 09838211412, 08707666519, 09455522050 से अपॉइंटमेंट लेकर संपर्क करें।

पं. आत्माराम पांडेय

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल: 24 अप्रैल 2024

मेष राशि:  मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन नुकसानदेह रहेगा। पारिवारिक बातों को ...