Breaking News

आज मेष व मकर राशि के जातक लाभान्वित होंगे, मिथुन व तुला राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे

पण्डित आत्मा राम पाण्डेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र…?️

?आज का राशिफल?

1. मेष राशिफल-व्यवसाय के लिए अनुकूल समय है। आज जॉब से सम्बंधित प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक कार्यों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल-नवम शुक्र धन लाभ दे सकता है। धार्मिक सोच को विस्तार देंगे। वाहन खरीदने का प्लान बनेगा। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। मूंग का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। पॉलीटिक्स करियर में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन राशिफल-शुक्र व शनि का प्रभाव व सूर्य का सप्तम गोचर शुभ प्रभाव में हैं। बैंकिंग सेवा से जुड़े लोग परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। आसमानी व सफेद रंग शुभ है। धर्म सम्बन्धित कार्यों में सफलता दिख रही है।

4. कर्क राशिफल-आज सूर्य खष्ठम व चन्द्रमा सप्तम में हैं। शुक्र व गुरु जॉब के लिए अनुकूल हैं। छात्रों को करियर में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। लाल व सफेद रंग शुभ है। बड़े भाई के आशीर्वाद से प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल-पॉलीटिक्स में राशि स्वामी सूर्य का इस राशि से पंचम व गुरु के सप्तम प्रभाव से सफलता की प्राप्ति होगी। शिक्षा सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज धन के लेन देन के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें। हरा व बैंगनी रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल-छात्र अपने करियर से खुश रहेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें। विष्णु जी की उपासना करें। पिता का आशीर्वाद लें।

7. तुला राशिफल-जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति तथा शुभ लाभ है। ऋग्वैदिक श्री सूक्तम का 16 बार पाठ करें। लाल व सफेद रंग शुभ है।उड़द का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल-परिवार में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्रों को करियर में सफलता की प्राप्ति होगी। हरा व नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

9. धनु राशिफल-आज गुरु व चन्द्रमा का प्रभाव शुभ है। गुरु का तृतीयगोचर अति अनुकूल है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन का व्यय अच्छे कार्यों में होगा। नीला व सफेद रंग शुभ है। शुक्र आर्थिक सुख से लाभान्वित करेंगे।

10. मकर राशिफल-सूर्य के द्वादश व चन्द्रमा के इसी राशि में गोचर से प्रत्येक कार्यों में लाभ है। मैनेजमेंट व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। अन्न दान करें।

11. कुम्भ राशिफल-चन्द्रमा इस राशि से द्वादश है। गुरु अभी इसी राशि में व शनि द्वादश हैं। शुक्र के धनु व सूर्य का वृश्चिक गोचर बिजनेस व जॉब में बड़ा लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन सुखद रहेगा। सफेद व बैंगनी रंग शुभ है। मंगल द्रव्यों लाल वस्त्र व गुड़ का दान करें।

12. मीन राशिफल-चन्द्रमा व शनि का एकादश तथा शुक्र का धनु राशि में गोचर व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। यात्रा संभावित है। नारंगी व आसमानी रंग शुभ है। विष्णु जी की पूजा करते रहें व पीले फलों का दान करें। बड़े भाई का शुभ आशीर्वाद प्राप्त करें।

☀️?आज का पंचांग – 05 जनवरी 2022?☀️

तिथि तृतीया – 14:37:12 तक
नक्षत्र श्रवण – 08:46:38 तक
करण गर – 14:37:12 तक, वणिज – 25:29:02 तक
ऋतु हेमंत
मास पौष
पक्ष शुक्ल
योग वज्र – 18:13:25 तक
वार बुधवार

?सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय06:44:44
सूर्यास्त17:21:58

?चन्द्र राशि मकर – 19:54:08 तक
चन्द्रोदय09:07:00
चन्द्रास्त20:14:00

?अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
राहु काल12:00:00से 13:30:00 तक
गुलिक काल10:43:42 से 12:03:21 तक

?शुभ समय (शुभ मुहूर्त) – अभिजीतकोई नहीं
?दिशा शूल – उत्तर

?जातक संपर्क सूत्र 09838211412, 08707666519, 09455522050 से अपॉइंटमेंट लेकर संपर्क करें।

पं. आत्माराम पांडेय

About Samar Saleel

Check Also

राम नवमी पर सरयू सलिला में स्नान का विशेष महत्व 

राम नवमी विशेष: भये प्रकट कृपाला दीनदयाला कौशल्या हितकारी। हरषित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत ...