Breaking News

आज इन 3 राशियों के बन रहे धन लाभ के योग, बस वाणी पर रखे संयम

मेष: आपका आज का दिन अध्यात्‍म में बीतेगा। आज आध्यात्मिक सिद्धि मिलने का भी योग है। वाणी और नफरत की भावना पर
संयम रखें। आज किसी प्रकार की यात्रा के बारे में सोच रहे हों तो उसे टाल दें।

लोकसभा चुनाव से पहले Old Pension Scheme की वापसी संभव!

धन लाभ के योग

वृषभ: आज आपको गृहस्थ जीवन में सुख का अनुभव होगा। परिवार के साथ स्‍वादिष्‍ट भोजन का आनंद मिलेगा। विदेश से अच्‍छा
समाचार मिलेगा। लक्ष्मीजी की कृपा से धन की प्राप्ति हो सकती है।

मिथुन: आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी है। घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। आपके अधूरे कार्य संपन्न
होंगे, इससे आपको यश और कीर्ति मिलेगी। आर्थिक लाभ होगा। वाणी पर संयम रखें।

अस्पताल का न होना एक समस्या!

कर्क: आज का दिन शांति से बीतेगा। आज आपका स्‍वास्‍थ्‍य खराब हो सकता है। आकस्मिक खर्च भी होगा। वाद-विवाद टालें।
प्रवास के बारे में भी फिलहाल कोई योजना न बनाएं।

सिंह: आज आप अस्‍वस्‍थ और व्‍याकुल हो सकते हैं। मन उदास हो सकता है। माता के साथ मनमुटाव भी हो सकता है। संपत्ति से
जुड़े कामों को सावधानी से निपटाएं।

कन्या: किसी भी कार्य के बारे में सोच समझकर फैसला करें। भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर होंगे। कार्य में सफलता मिलने की
संभावना है। आर्थिक लाभ की संभावना भी अधिक है।

तुला: आज आपका मनोबल गिर सकता है। नए कार्य तथा महत्वपूर्ण निर्णय आज न लें। परिजनों के साथ वाद-विवाद न हो
इसलिए जुबान पर संयम रखें। समाधानकारी रवैया अपनाएं।

पहले आलोचना, अब होती है सराहना

वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए शुभ है। परिवार के सदस्यों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। स्वजनों से भेंट या उपहार मिल
सकता है। शुभ समाचार मिलेंगे और घूमने भी जा सकते हैं।

धनु: आज का दिन कुछ कष्टदायक हो सकता है। परिजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है। वाणी एवं बर्ताव में संयम रखें। धन
का अधिक व्यय होगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधान रहें।

मकर: आज विविध क्षेत्रों से आपको लाभ होने के योग हैं। मित्रों और संबंधियों से प्रेम रहेगा। विवाह के योग्‍य लोगों को आज कम
प्रयास से सफलता मिल सकती है। शेयर-सट्टे में आर्थिक लाभ होगा।

कुंभ: आज का दिन अनुकूल है। आपका हर कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होगा, इस वजह से आप प्रसन्न रहेंगे। ऑफिस एवं व्यवसाय
स्थल पर अनुकूल वातावरण रहेगा एवं सफलता भी मिल सकती है।

मीन: मन में व्याकुलता रहेगी। उच्च अधिकारियों के साथ संभलकर रहें। संतान के विषय में चिंता सताएगी। व्यर्थ ही खर्च होगा।
पेट संबंधित व्याधियों के योग हैं। भाग्य प्रतिकूल हो ऐसा प्रतित होगा। नकारात्‍मकता से दूर रहें।

About News Room lko

Check Also

आज का राशिफल: 17 अप्रैल 2024

मेष राशि: आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने किसी ...