Breaking News

सरोजनी नगर में आदर्श व्यापार मंडल का व्यापारी सम्मेलन 16 मार्च को

लखनऊ। सरोजनी नगर के वरिष्ठ व्यापारी नेता एवं सरोजनी नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा एवं सरोजनी नगर के व्यापारी नेता विनोद कुमार सिंह आदि ने अपने पदाधिकारियों के साथ उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की।

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के फैजाबाद रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता द्वारा वरिष्ठ व्यापारी नेताओं को संगठन की सदस्यता दिलाई गई । प्रदेश अध्यक्ष ने वरिष्ठ व्यापारी नेता ओम प्रकाश शर्मा को लखनऊ जिले के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रदेश के वरिष्ठ संगठन मंत्री के पद की जिम्मेदारी सौंपी है। इसी के साथ ही विनोद कुमार सिंह को लखनऊ जिले का वरिष्ठ महामंत्री नियुक्त किया गया। इस सम्बंध में व्यापारी नेता ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि अगले सप्ताह सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र के 10 व्यापारी संगठन, आदर्श व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

उन्होंने बताया कि 16 मार्च को सरोजनी नगर में 1000 व्यापारियों का व्यापारी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें व्यापारी अपने समस्याओं की आवाज उठाने के लिए रणनीति बनायेंगे। प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता ने व्यापारी नेताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सरोजनी नगर के वरिष्ठ व्यापारी एवं संरक्षक दयाराम यादव, शांति नगर व्यापार मंडल के चेयरमैन अरविंद शर्मा, वरिष्ठ व्यापारी नेता डॉक्टर ए के सिंह, वरिष्ठ व्यापारी नेता शैलेंद्र यादव (बब्बू) दरोगा खेड़ा व्यापार मंडल के संरक्षक दिलीप द्विवेदी एवं आकाश तिवारी सहित कई व्यापारी नेताओं ने आदर्श व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की।

दया शंकर चौधरी

About Samar Saleel

Check Also

संजय सिंह बोले- पीएम मोदी को सिर्फ अपने दोस्तों की चिंता, देश को नीलाम कर रहे हैं प्रधानमंत्री

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी ...