Breaking News

एड़ियों से जुड़ी परेशानियां दूर करने के लिए क्रेक हील क्रीम के साथ आजमाएं ये देसी उपाए

स्किन संबंधी समस्याएं मौसम में बदलाव आने से होने लगती हैं। वहीं चेहरे के साथ सर्दियों में एड़ियों से जुड़ी परेशानियां भी सताती है।इसके कारण पैरों में दर्द व जलन भी होने लगता है।

 

बाजार में कई तरह की क्रेक हील क्रीम वैसे तो इससे बचने के लिए मिलती हैं। लेकिन आप इसे आसानी से घर पर ही कुछ देसी चीजों से बनाकर इस्तेमाल कर सकती हैं।

चलिए जानते हैं क्रीम बनाने के लिए सामग्री
देसी मोम- 50 ग्राम
सरसों या तिल का तेल- 100 ग्राम
देसी कपूर- 10 ग्राम

चलिए जानते हैं क्रेक हील क्रीम बनाने का तरीका
. इसके लिए सबसे पहले पैन में तेल गर्म करके इसमें मोम पिघलाएं।
. मोम के पूरी तरह पिघलने पर इसमें कपूर मिला लें।
. फिर इसे आंच से उतारकर ठंडा कर लें।
. आप इस क्रीम को 7-10 दिनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

ऐसे करें इस्तेमाल
. सोने से पहले पैरों को धोकर कपड़े से पोंछकर सुखा लें।
. अब होममेड क्रेक हील क्रीम को मसाज करते हुए एड़ियों पर लगाएं।
. 2-3 मिनट तक एड़ियों की मसाज करें फिर मोजे पहनकर सो जाएं।
. सुबह पानी से पैरों को धो लें।

About News Room lko

Check Also

गर्मियों में कैसे रखें सेहत का ख्याल, क्या करें-क्या नहीं? स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिए सुझाव

देश के ज्यादातर हिस्से इन दिनों भीषण गर्मी-लू की चपेट में हैं। भारत मौसम विज्ञान ...