Breaking News

ब्लैक अंडरआर्म्स को एकदम साफ और मुलायम बनाने के लिए आजमाए ये स्टेप्स

गर्मियों में ज्यादातर लड़कियां स्लीवलैस ड्रेसेस पहनना पसंद करती हैं। मगर अंडरआर्म्स के कालेपन की वजह से इन्हें नहीं पहन पातीं हैं। असल में, ज्यादा बार शेव करने या केमिकल प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने पर अंडरआर्म्स में कालापन बढ़ने लगता है।

ऐसे में अगर आप इस समस्या से परेशान है तो आज हम आपके लिए कुछ कारगर उपाय लेकर आए हैं। इसकी मदद से अपनी ब्लैक अंडरआर्म्स को एकदम साफ और मुलायम बना सकती हैं।

नारियल का तेल

आप काली पड़ी अंडरआर्म्स को साफ करने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। विटामिन ई से भरपूर नारियल में स्किन लाइट करने का गुण होता है। आप रोजाना नहाने से 15 मिनट पहले नारियल तेल से अंडरआर्म्स की मसाज कर सकते हैं। इससे आपकी स्किन का रंग हल्का होने के साथ ड्राइनेस की समस्या दूर होगी।

नींबू

विटामिन सी से भरपूर नींबू ब्लीचिंग गुणों से भरपूर होता है। ये त्वचा की रंगत निखारने में कारगर माना जाता है। इससे आप अपनी काली पड़ी अंडरआर्म्स को साफ कर सकती हैं। इसके लिए नहाने से पहले अपनी डार्क एरिया पर 1-2 नींबू के छिलके रगड़ें। 3-5 मिनट इसे रगड़ने के बाद पानी से साफ कर लें। इससे आपकी स्किन की रंगत निखरने के साथ ज्यादा पसीना व बदबू आने की परेशानी भी दूर होगी।

आलू

आलू में भी ब्लीचिंग गुण पाए जाते हैं, जो स्किन की रंगत हल्की करने में मदद करते हैं। ऐसे में आप अपने अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए आलू का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आलू का 1 पतला टुकड़ा लेकर उसे प्रभावित जगह पर हल्के से रगड़ें। इसका रस अंडरआर्म्स पर लगने के बाद इसे 10 मिनट तक ऐसे ही रहने दें। बाद में पानी या गीले कपड़े से इसे साफ कर लें।

About News Room lko

Check Also

हर साल 5-6 लाख लोगों की मलेरिया से हो जाती है मौत, क्या इससे बचाव के लिए है कोई वैक्सीन?

मच्छरजनित तमाम प्रकार के रोगों का वैश्विक जोखिम देखा जाता रहा है, मलेरिया इसी तरह ...