होली का नाम सुनते ही रंगोत्सव का ख्याल आ जाता हैं। रंगों का त्योहार (Festival) मतलब होली का त्योहार। साल में एक बार आने वाला रगों, उमंगों और खुशियों का यह पर्व सबके लिए अहम होता हैं। इस दिन मनमुटाव, गीले शिकवे भुलाकर लोग आपस में एक दूसरे को गले लगाते हैं। वही होली से एक दिन पहले मनाई जाने वाली होलिका दहन (Holika) में हर प्रकार की बुराई का अनंत होता हैं।
लेकिन क्या आप जानते है होलिका और होली वाले दिन आप अपने जीवन में आ रही नकारात्मकता (Negativity) को दूर कर सकते है। अब आप सोच रहेंगे होंगे कैसे ? तो बताते है ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक होली की रात को मनोकामना (Desire) सिद्धि रात भी कहा गया है। अपनी इच्छा पूर्ति के लिए इस दिन पर किये गए टोटके (Totke) बहुत ही फलदायी होते हैं।
अगर बात करे उन लोगों की जो अपने घर के अशांत मौहौल से परेशान है। जो रहते तो है एक छत्त के नीचे लेकिन आपस में प्यार नहीं है। और जिनके घर में हमेशा तनाव, उदासी, लड़ाई झगड़े का वातावरण बना रहता है, तो ऐसे में वो लोग होली पर कैसे अपने संकटों को हर सकते है आइये जानते हैं –
गृह क्लेश से निजात पाने और सुख-शांति के लिए होलिका की अग्नि में जौ और आटा चढ़ाएं।
घर से दुख, दर्द और दरिद्रता को दूर करने के लिए माँ बगलामुखी का जाप अवश्य करें। शुद्ध बगलामुखी बीज मंत्र है “ॐ ह्रीं बगलामुखी सर्व दुष्टानाम वाचं मुखम पदम् स्तम्भय । जिव्हां कीलय बुद्धिम विनाशय ह्रीं ॐ स्वाहा ।।”
अगर आपके घर में पैसों को लेकर लड़ाई-झगड़े होते हैं। तो होलिका दहन के दूसरे दिन होलिका की बची राख लेकर उसे लाल रुमाल में बांधकर पैसों के स्थान पर रखने से बेकार खर्च रुक जाते हैं।
घर में सुख-समृद्धि बनी रहे इसके लिए घर का हर एक सदस्य होलिका दहन में देसी घी, दो लौंग, कुछ बताशे, एक पान का पत्ता अवश्य ही चढ़ाएं।