Breaking News

पीरियड्स के दर्द से निजात पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खें

पीरियड्स महिलाओं के जीवनचक्र का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसे सेहत के लिहाज से जरूरी माना जाता हैं। पीरियड्स के दौरान महिलाओं को दर्द का सामना भी करना पड़ता हैं। लेकिन कई बार यह दर्द असहनीय हो जाता है जिसका कारण खून की कमी, हार्मोन में बैलेंस न होना, कमजोरी आदि हो सकते हैं। महिलाएं इससे राहत पाने के लिए पेन किलर या अन्य दवाइयों का सेवन करती हैं जो कि सेहत के लिए लाभकारी नहीं होती है। आज हम आपके लिए कुछ आहार की चीजों के उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से आपको पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द में राहत मिलेगी और शरीर को नुकसान भी नहीं होगा।

हींग का सेवन करना भी काफी कारिगर साबित होता है। असल में, इस दौरान बहुत ही महिलाओं को पेट में गैस, एसिडिटी आदि की परेशानी होती है। इसके कारण बहुत बार महिलाएं पेट में दर्द होने का कारण एसिडिटी नहीं बल्कि पीरियड पेन समझती है। ऐसे में इससे राहत पाने के लिए चुटकीभर हींग का पानी के साथ सेवन करने से आराम मिलता है।

नारियल अक्सर आपने अपने बड़ों से सुना होगा कि पीडियड्स के दिनों में ज्यादा से ज्यादा गर्म चीजों का सेवन करने सेहत दरुस्त रहती है। ऐसे में नारियल का सेवन करना बेस्ट ऑप्शन है। अगर आपको पीरियड्स के दौरान असहनीय दर्द होता है तो इसके राहत पाने के लिए सूखा नारियल खाने से जल्द ही राहत मिलती है।

गुड़ शरीर में खून की कमी होने के कारण भी दर्द ज्यादा होती है। ऐसे में गुड़ का सेवन करने से फायदा मिलता है। आयरन का मुख्य स्त्रोत होने के चलते इसके सेवन से दर्द से आराम मिलने के साथ शरीर में खून की मात्रा बढऩे में मदद मिलती है।

अजवाइन का काढ़ा बना कर पीने से भी दर्द से छुटकारा मिलता है। इसे बनाने के लिए एक पैन में डेढ़ गिलास पानी उबालें। एक उबाल आने के बाद पानी में 2-3 चम्मच अजवायन और स्वादानुसार गुड़ डालकर 7-8 उबाल आने दें। काढ़े के तैयार होने के बाद इसे छन्नी की मदद से छान कर गर्मा- गर्म पिएं। आप इसे दिन में 1-2 बार पी सकते हैं। इससे पीडियड पेन से राहत मिलने के साथ ब्लड फ्लो में बैलेंस रखने के साथ खून साफ होने में मदद मिलेगी।

About Samar Saleel

Check Also

गर्मियों में कैसे रखें सेहत का ख्याल, क्या करें-क्या नहीं? स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिए सुझाव

देश के ज्यादातर हिस्से इन दिनों भीषण गर्मी-लू की चपेट में हैं। भारत मौसम विज्ञान ...