Breaking News

जिले में भगवा मजबूत करने आ रहे केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर, लोकसभा में जीत का देंगे फार्मूला

 रायबरेली। जिले की सियासी हवा को भाजपा मय बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगातार जिले में बीजेपी नेताओं का दौरा लगाय गया है।सियासी हवा देने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर प्रवास के बहाने दो दिवसीय दौरे पर आज जिले आएंगे। केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर पार्टी के जिला संगठन द्वारा लगातार मंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जोड़तोड़ मेहनत की जा रही हे।
कांग्रेस के अभेद्य किले को ढहाने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा इस बार उस किले को उखाड़ फूंकने के लिए जी तोड़ मेहनत की जा रही हैं। जिले से सटी सीट अमेठी पर कांग्रेस के राहुल गांधी को हराकर स्मृति ईरानी ने जो कारनामा किया उसके बाद बीजेपी खेमे में उत्सुकता नजर आ रही है और उसे लग रहा है कि इस बार वह अमेठी के साथ-साथ कांग्रेस की यूपी में इकलौती सीट रायबरेली पर कांग्रेस की अंतिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को हराकर बीजेपी अपना झंडा बुलंद कर लेगी जिसको लेकर पार्टी द्वारा लगातार नेताओं का दौरा लगाया जा रहा है।
सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के बाद जिले में फिर बड़े नेता केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का दौरा हो रहा है। जिसमें वह विभिन्न कार्यक्रमों के बाद पार्टी के नेताओं के समक्ष आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा करेंगे और कार्यकर्ताओं में जोश भर 2024 के होने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को हराकर पार्टी का झंडा बुलंद करने की घुट्टी पिलाएंगे।
रिपोर्ट-दुर्गेश मिश्रा

About Samar Saleel

Check Also

लखनऊ विश्वविद्यालय के मैकेनिकल इंजीनियरिंग छात्रों ने कम लागत में विकसित की Abrasive Jet Machine

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University) के अभियांत्रिकी एवं तकनीकी संकाय के अंतिम वर्ष के मैकेनिकल ...