Breaking News

सतर्कता ही संचारी रोगों से बचाव का बेहतर उपाय

• संचारी रोगों से बचाव को महाभियान शुरू, निकाली गई जागरूकता रैली

• मच्छरों के प्रजनन और स्थिति पर निगरानी रखने के निर्देश

औरैया। जनपद में मानसून का आगाज हो चुका है। मानसून आने के साथ शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बीमारियां उत्पन्न होती है। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी संचारी रोगों से बचाव को लेकर संचारी नियंत्रण रोग अभियान और दस्तक अभियान का आगाज़ हुआ। शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर परिसर में पूर्व कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह ने 01 जुलाई से 31 जुलाई तक आयोजित होने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारम्भ किया। उन्होंने संचारी रोगों से बचाव हेतु समस्त उपस्थित प्रतिभागियों को शपथ भी दिलाई गयी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार वर्मा ने लोगों को संचारी रोग नियंत्रण के प्रति जागरूक होने के आह्वान के साथ ही रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

सतर्कता ही संचारी रोगों से बचाव का बेहतर उपाय

इसके साथ ही पूरे जिले के समस्त सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों व ब्लाक स्तरीय स्वास्थ्य केन्द्रो में कार्यक्रमों का आयोजन कर जागरुकता रैलियां निकाली गयीं।

👉CM योगी ने दी अखिलेश यादव को जन्‍मदिन की बधाई, बोले-प्रभु श्रीराम से कामना है की…

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान महज एक अभियान नहीं बल्कि ऐसा अनुष्ठान भी है जो प्रदेश सरकार की ओर से लोगों को संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए किया जा रहा है। लिहाजा अभियान में जन सहभागिता बेहद जरूरी है। साफ-सफाई के प्रति हमारी थोड़ी सी जागरुकता सिर्फ हमें ही नहीं परिवार व समाज को भी गंभीर बीमारियों से बचा सकती है।

सतर्कता ही संचारी रोगों से बचाव का बेहतर उपाय

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार वर्मा द्वारा निर्देशित किया गया कि ग्रामीण तथा नगरीय क्षेत्रों में सफाई एवं जलभराव निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। जिलों में मच्छरों के प्रजनन एवं घनत्व की स्थिति पर निगरानी रखी जाए। हाई रिस्क एरिया में अंतर्विभागीय सहयोग के साथ सघन वाहक और मच्छर नियंत्रण गतिविधियों पर नजर रखी जाए।

👉बारिश से दिल्ली-मुंबई का हाल ख़राब, लोगों का सड़कों पर चलना हुआ मुहाल, जानिए कब तक रहेगा ऐसा हाल

संचारी रोगों के नोडल अधिकारी डॉ राकेश सिंह ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान की सफलता के कारण वेक्टरजनित रोग जैसी प्राणघातक बीमारियों में काफी कमी आई है। सरकारी विभागों द्वारा बीमारियों पर लोगों की जागरूकता बढ़ाई जाने के लिए अभियान शुरू हुआ है। कहा कि लोग घरों में साफ-सफाई रखें, जल जमाव न होने दें, सोते समय मच्छरदानी का प्रयाग करें। कहा कि किसी को बुखार होता है तो तत्काल इलाज के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल में जांच कराएं। संचारी रोगों के बचाव हेतु समस्त सहयोगी विभागों के निर्धारित कार्यों की जानकारी दी गयी तथा बताया कि संचारी रोगों से बचाव हेतु समस्त कार्यवाही लगातार करायी जा रही है।

सतर्कता ही संचारी रोगों से बचाव का बेहतर उपाय

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष राधव मिश्रा, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज कुमार, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जय किशन सोनकर, अधीक्षक डॉ विजय आनंद सहित सहयोगी संस्था यूनीसेफ, डब्लूएचओ आदि के प्रभारी व प्रतिनिधि और स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट-शिव प्रताप सिंह सेंगर

About Samar Saleel

Check Also

लघु उद्योग भारती ने मनाया अपना 30 वां स्थापना दिवस

लखनऊ। लघु उद्योग भारती सूक्ष्म लघु उद्योगों का एक मात्र अखिल भारतीय संगठन है। “उद्योग ...