Breaking News

विशाल कुमार साहू बने परिसंघ के प्रदेश उपाध्याय

लखनऊ। उत्तर प्रदेश लेखा एवं लेखा परीक्षा सेवा परिसंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार बच्चा की अध्यक्षता में बुलाई गई। जिसमें परिसंघ की मजबूती पर चर्चा की गई। परिसंघ के अध्यक्ष सुशील कुमार बच्चा तथा महामंत्री शरद शुक्ला ने बताया कि विशाल कुमार साहू की परिसंघ के प्रति लगन और आस्था को देखते हुए सर्व सम्मति से इन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

विशाल कुमार साहू फ़िलहाल लेखाकार कार्यालय मुद्रणालय लखनऊ में कार्यरत हैं। परिसंघ ने इस बात की खुशी जाहिर करते हुए कहा कि विशाल साहू को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने से कर्मचारी हितों की रक्षा होगी।

विशाल कुमार साहू को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर फूल मालाओं से स्वागत किया गया और बधाई दी गई। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से जवाहर भवन इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सतीश कुमार पांडे, बलदाऊ श्रीवास्तव, दिलीप सक्सेना, आकिल सईद बब्लू, अमित शुक्ला, गौरव शर्मा, अभिनव त्रिपाठी, जीपी त्रिवेदी, हरीश चौधरी, मनोज श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार, कृष्ण कुमार सिंह, बिंदु कुमार आदि प्रमुख थे।

About Samar Saleel

Check Also

शादीशुदा प्रेमिका के साथ बिस्तर में था प्रेमी, सास ने देख लिया तो मार डाला; गिरफ्तार

एटा:  उत्तर प्रदेश के एटा में महिला ने प्रेमी संग मिलकर सास की गला दबाकर ...