लखनऊ। भगवान विश्वकर्मा पूजा जन कल्याण समिति और मिल रोड एवरेडी व्यापार मंडल की संयुक्त बैठक मिल रोड पर स्थित विश्वकर्मा नगर में सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्य रूप से भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल पंजी के प्रदेश अध्यक्ष और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रमुख महासचिव भगवान विश्वकर्मा पूजा जन कल्याण समिति के संरक्षक अजय त्रिपाठी मुन्ना उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी देते हुए भगवान विश्वकर्मा पूजा जन कल्याण समिति के अध्यक्ष जगत नारायण मिल रोड़ एवरेडी व्यापार के अध्यक्ष पूर्व पार्षद अजय अवस्थी बन्टी ने बताया की प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बहुत ही धूमधाम से मिल रोड पर भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती मनाई जायेगी। सुबह भगवान की मूर्ति की स्थापना की जायेगी उनका पूजन अर्चन किया जायेगा। उसके उपरांत रात्रि 8 बजे से पहले जादू का कार्यक्रम उसके उपरांत वरिष्ठ जनो का सम्मान किया जायेगा।
पूजा समारोह में आये मुख्य अतिथि का सम्मान होगा उनका सम्बोधन होगा उसके उपरांत संस्कृति प्रोग्राम होगे। अजय अवस्थी बन्टी जगत नारायण ने बताया की संगठन के संरक्षक अजय त्रिपाठी मुन्ना चन्द्र भूषण मिश्रा जी के देख रेख में ही सारे आयोजन सम्पन्न होंगे मिल रोड एबरेडी पर होने वाले भगवान विश्वकर्मा पूजा समारोह बहुत ही भव्य तरीके से पहले भी मनाया जाता रहा है और इस बार भी बहुत ही भव्य तरीके से मनाया जायेगा। कार्यक्रम में बहुत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय व्यापारी और नागरिक उपस्थित रहेगें।