Breaking News

जय भारत महासम्पर्क अभियान के आखिरी दिन किया भ्रमण

रायबरेली। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगाठ को धूमधाम से मनाने के लिए जय भारत महासम्पर्क अभियान के तहत तीन दिवसीय प्रवास का कार्यक्रम 19 से 21 अगस्त तक के कार्यक्रम का शनिवार को समापन हुआ। जनपद की 127 न्याय पंचायत, 5 नगर पंचायत एवं नगर पालिका परिषद के 34 वार्डो में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के अर्न्तगत जन-सम्पर्क अभियान व स्थानीय समस्याओं पर संगठन के पदाधिकारियों ने लोगों से बात की साथ ही प्रभात फेरी एवं श्रम दान भी किया। प्रभात फेरी निकालकर जन-जागरण करने के अलावा युवाओं से संवाद स्थापित किया गया।


जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी, उपाध्यक्ष विजयशंकर अग्निहोत्री, अमर सिंह चौधरी, छेदीलाल पासी, सईदुल हसन, निर्मल शुक्ल, महामंत्री महेश शर्मा, संतोष त्रिवेदी, अजीत सिंह, नौशाद खतीब, सचिव राकेश सिंह राना, वीरेन्द्र यादव, सुरेश त्रिवेदी, मो.जफरूल, राजेन्द्र मिश्रा, दीपेन्द्र गुप्ता, कृपाशंकर शुक्ला, सतीश पासी, संजय श्रीवास्तव, आरके सिह, चन्द्रपकाश बाजपेई, सुमित्रा रावत, मो.उमर, जितेन्द्र पासी, यशपाल भारती, घनश्याम शुक्ला सहित सभी ब्लाक अध्यक्ष एवं न्याय पंचायत अध्यक्षों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

रिपोर्ट-दुर्गेश मिश्रा

About Samar Saleel

Check Also

उच्चशिक्षा हेतु सीएमएस छात्रा यूनिवर्सिटी कालेज लंदन में चयनित

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल गोमती नगर द्वितीय कैम्पस के इण्टरनेशनल कैम्ब्रिज सेक्शन की छात्रा नव्या ...