Breaking News

दिल्ली में बदल रहा मौसम का मिजाज, तेजी से बढ़ रही गर्मी

दिल्ली में मौसम का मिजाज बदल रहा है। गर्मी के मौसम ने दस्तक दे दी है। राजधानी में बीते कई दिनों से मौसम में उतार चढाव भी जारी है। वहीं तापमान में दैनिक बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है।

राजधानी में अभी तेज धूप के चलते गर्मी का आलम बना रहेगा। गुरुवार को दिल्ली में कुछ जगहों पर न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया।

मौसम में बदलाव के साथ-साथ हलकी बारिश के आसार भी बने हुए हैं। राजधानी में 14 मार्च से बारिश की संम्भावना जताई जा रही है। ऐसे में मौसम से थोड़ी राहत की उम्मीद की जा रही है लेकिन तापमान में अगर दैनिक बढ़ोत्तरी जारी रहेगी तो बारिश से कुछ खास राहत नहीं मिलेगी।

दिल्ली के मौसम केंद्र सफदरजंग में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है, जबकि न्यूनतम सामान्य से तीन ज्यादा 16.7 डिग्री रहा। यहां पर आर्द्रता का स्तर 82 से 39 फीसदी तक रहा। पीतमपुरा और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अगले कुछ दिनों तक औसत तापमान में बढ़ोत्तरी जारी रहेगी।

About News Room lko

Check Also

उत्तर रेलवे में आयोजित की गई PREM की बैठक

लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मंडलीय कार्यालय स्थित सभागार में आज 28 मार्च को ...