Breaking News

Sunday Mausam :  जानें पूरे देश में बारिश का हाल

रविवार को उत्तर भारत में उत्तर प्रदेश आैर दिल्ली में धूप चटख धूप निकलने की संभावना है। वहीं पूर्व व उत्तर पूर्व भारत, उत्तर भाारत, दक्षिण प्रयद्विपीय भारत आैर मध्य भारत में आज कहीं-कहीं भारी बारिश (Sunday Mausam) की आशंका है।

मौसम की स्थितियां ज्यादा खराब : Sunday Mausam

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, बंगाल की दक्षिण खाड़ी में मौसम की स्थितियां ज्यादा खराब रहेंगी। आॅल इंडिया वेदर वार्निंग बुलेटिन में वैज्ञानिकों ने इन इलाकों में मछुआरों को प्रवेश न करने की सलाह दी है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आज बिहार व झारखंड में बादल छाए रहने व बूंदाबांदी की संभावना है। पश्चिम बंगाल में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। उत्तर पूर्व भारत में असम , नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर ,  मेघालय, त्रिपुरा आैर मिजोरम में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है।

बारिश के आसार नहीं है

आज जम्मू-कश्मीर आैर उत्तराखंड में कहीं-कहीं भारी बारिश तो हिमाचल प्रदेश में बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं पंजाब, हरियाणा दिल्ली आैर उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार नहीं है। यहां चटख धूप होने से उमस काफी ज्यादा रहेगी। वहीं पश्चिम भारत में राजस्थान में भी धूप रहेगी। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दक्षिण भारत में मौसम मिला-जुला रहेग। तेलंगाना, आंध्र प्रदेश तमिलनाडु, कर्नाटक, लक्ष्यदीप एवं अंडमान निकाेबार में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका नजर रही है।

मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा

केरल के मौसम पर नजर डालें तो कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी संग मौसम सुहाना रहेगा। वहीं मध्य भारत पर नजर डालें तो मौसम सामान्य रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक गुजरात, महाराष्ट्र में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा उड़ीसा में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। वहीं मध्ययप्रदेश, छत्तीसगढ़  आैर गोवा में बादल छाए रहेंगे। हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।

About Samar Saleel

Check Also

पंचवटी प्ले ग्रुप में प्रमाण पत्र-वितरण कार्यक्रम संपन्न, मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट विदुषी सिंह ने बच्चों को किया पुरस्कृत

सुल्तानपुर। पंचवटी प्ले ग्रुप (Panchvati Play Group) ने अपने छोटे बच्चों को उनके अभूतपूर्व प्रयास ...