सुल्तानपुर। पंचवटी प्ले ग्रुप (Panchvati Play Group) ने अपने छोटे बच्चों को उनके अभूतपूर्व प्रयास और शिक्षा में मिली सफलता के लिए प्रमाण-पत्र वितरित (Distributed Certificates) किए। यह कार्यक्रम बच्चों के समर्पण और मेहनत को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट विदुषी सिंह (Chief Guest City Magistrate Vidushi Singh) रहीं। उन्होंने बच्चों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर उनके माता-पिता भी उपस्थित थे।कार्यक्रम को बतौर मुख्यातिथि संबोधित करती हुई विदुषी सिंह ने पंचवटी प्ले ग्रुप परिवार की सराहना की।
सिटी मजिस्ट्रेट विदुषी सिंह ने कहा कि बच्चों का विकास और शिक्षा बहुत महत्वपूर्ण है। पंचवटी प्ले ग्रुप को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि स्टाफ बच्चों को हमेशा सही दिशा में मार्ग दर्शन देने का प्रयास करते हैं। यह प्रमाण-पत्र उनके प्रयासों की सराहना है। उन्होंने इस अकादमी में अनिरुद्ध कसौधन व मानसी कसौधन को प्रथम,गौरव सोनी, विवान जायसवाल को द्वितीय और अदिति जायसवाल व अनन्या कसौधन को तृतीय स्थान हासिल करने पर शील्ड देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर पंचवटी प्ले ग्रुप में सार्टिफिकेट वितरण कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों में अपनी उत्कृष्टता दिखाई। इस अवसर पर उनके माता-पिता भी उपस्थित थे। प्रमाण-पत्र वितरण समारोह में बच्चों को उनके अभूतपूर्व प्रदर्शन के लिए सराहा गया और उन्हें भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर नन्हें मुन्ने बच्चों के चेहरे पर खुशी और गर्व था। नन्हें मुन्ने बच्चों ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर इस खास पल को जश्न मनाया।कार्यक्रम में प्ले ग्रुप के शिक्षकों और बच्चों के अभिभावकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज की। जिन्होंने बच्चों की उपलब्धियों पर गर्व महसूस किया। यह कार्यक्रम प्ले ग्रुप के द्वारा बच्चों को प्रोत्साहित करने और उनकी सफलता का जश्न मनाने का एक बेहतरीन तरीका था। कार्यक्रम को सफल बनाने में डायरेक्टर कंचन कसौधन,आशीष सिंह, रंजनी सिंह, परी, गरिमा, एवं ज्योति का अहम योगदान रहा।