Breaking News

जिला अस्पताल आये तो रजाई-कंबल साथ लाये, एक कंबल से मरीजों की नहीं बच रही सर्दी – मांगनें पर कर्मचारी नहीं देते दूसरा..

रायबरेली। जिला अस्पताल आने वाले मरीज रजाई-कंबल साथ लेकर आएं। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो ठंड से परेशान हो सकते हैं। अस्पताल प्रशासन ठंड से राहत देने के लिए मरीजों को कंबल मुुहैया करा रहा है, लेकिन सच्चाई यह है कि इन कंबलों से मरीजों की ठंड दूर नहीं हो पा रही है। ऐसे में वह घरों से रजाई-कंबल लाने को मजबूर हैं। ऐसे में मरीजों को बेहतर सेवाएं देने का दावा करने वाले जिला अस्पताल की पोल खुद मरीज और तीमारदार खोल रहे हैं।

इस समय काफी ठंड पड़ रही है। पारा सात डिग्री तक पहुंच गया है। ऐसे में लोगों को गर्म कपड़ों व रजाई की जरूरत पड़ रही है। सबसे अधिक दिक्कत मरीजों के सामने उत्पन्न हो रही है। जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों के सामने ठंड दूर करने का संकट खड़ा हो रहा है। यहां पर भर्ती मरीजों को अस्पताल की तरफ से कंबल दिए जाते हैं लेकिन यह कंबल बहुत हल्के हैं। अस्पताल में भर्ती मरीज रमेश ने बताया, इन कंबलों का वजन भी बहुत कम है। ये कंबल ठंड दूर करने में असफल हो रहे हैं।

अस्पताल में सभी मरीजों को कंबल दिया जा रहा है। ठंड से बचने के लिए मरीज दो कंबल मांगता है तो उसे दिया जाता है। अगर किसी मरीज को और कंबल की आवश्यकता है तो वह वार्ड में मौजूद स्टाफ नर्स और वार्ड ब्वॉय से मांग सकता है।-डॉ महेंद्र मौर्या (सीएमएस,जिला अस्पताल)

इससे परेशान मरीजों के तीमारदार रजाई की व्यवस्था कर रहे हैं। कोई अपने रिश्तेदार के यहां से रजाई लेकर आता है तो कोई बाजार से महंगी रजाई खरीदने को मजबूर है। इससे मरीजों को अस्पताल में ठंड दूर करने के लिए तमाम जतन करने पड़ रहे हैं। जिला अस्पताल के हड्डी वार्ड, मेडिकल वार्ड, महिला वार्ड व चिल्ड्रेन वार्ड में तमाम मरीज कंबलों के साथ रजाई ओढ़े दिखाई दे रहे हैं। मरीज माया ने बताया, इन कंबलों में बदबू आती है। पर मजबूरी में ओढ़ना पड़ रहा है।

रिपोर्ट-दुर्गेश मिश्रा

About Samar Saleel

Check Also

500 से ज्यादा प्रमुख वकीलों का CJI चंद्रचूड़ को पत्र, न्यायपालिका पर ‘खास समूह’ के ‘हमलों’ पर जताई चिंता

देश के जाने-माने 500 से ज्यादा वकीलों ने चीफ जस्टिस (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ को चिट्ठी ...