Breaking News

कपूर की मदद से आप भी पा सकते हैं स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा

कपूर का इस्तेमाल आप पूजा में करते होंगे लेकिन क्या आप जानते हैं कि कपूर का इस्तेमाल स्किन केयर के लिए भी किया जाता है। स्किन प्रॉब्लम्स को दूर करने के साथ ग्लोइंग स्किन के लिए कपूर का इस्तेमाल किया जाता है। कपूर एक बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट के तौर पर इस्तेमाल में लाया जा सकता है।

इस फेस पैक को बनाने के लिए एक कप नारियल तेल में दो चम्मच कपूर को बारीक करके मिलाएं। एक चम्मच लेकर इसे अपने चेहरे पर धीरे से मालिश करें। इसे धोने की जरूरत नहीं है। नारियल के तेल में लॉरिक एसिड होता है, जो बैक्टीरिया को दूर रखने और मुंहासे के इलाज में मदद करने में कारगर है।

आधा चम्मच कपूर का तेल लेकर इसमें एक बड़ा चम्मच बेसन और दो बड़े चम्मच गुलाब जल को अच्छी तरह ले मिलाएं और अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट के बाद अपने फेस को पानी से धों लें। बेसन आपकी त्वचा को एक्सफोलिएट करता है। बेसन डेड स्किन को भी हटाता है और स्किन को फ्रेश भी करता है।

About News Room lko

Check Also

बैठते-झुकते समय रहता है कमर में दर्द तो करें ये तीन योगासन, मिलेगी राहत

अक्सर जीवनशैली में गड़बड़ी, खानपान में पौष्टिकता की कमी और गलत पोस्चर के कारण शरीर ...