Breaking News

घर पर बने इस नेचुरल लिप बाम की मदद से आप भी अपने होठों को बना सकते हैं गुलाबी

मेकअप करने के लिए हर लड़की अलग और अच्छी से अच्छी चीजों को यूज करना पसंद करती है। इनमें से लिप बाम एक ऐसी चीज है जिसकी हर लड़की को दिन में न जाने कितनी बार इस्तेमाल करने की जरूरत पड़ती है।

मगर कैमिकलयुक्त लिप बाम का रोजाना इस्तेमाल करने से कई साइड इफेक्ट होने का खतरा भी रहता है। इन्हें आप आसानी से तैयार कर यूज कर सकते है। तो चलिए जानते इन्हें बनाने का तरीका…

सामग्री

पेट्रोलियम जेली- 1 टेबलस्पून
नारियल का तेल- 1 टेबलस्पून
पुदीना एसेंसियल ऑयल या लैवेंडर का तेल- 5-6 बूंदें
कच्चा शहद- 1/2 टेबलस्पून
फूड कलर- 2-3 बूंदें
छोटा कंटेनर- 1

कलर लिप बाम बनाने की विधि

– सबसे पहले एक कटोरी में पेट्रोलियम जेली और नारियल के तेल को मिक्स कर पिघलाएं।
– इसे ठंडा करने के बाद इसमें खाने का कलर एड करें।
– आप चाहे तो रंग की जगह आपना मनपसंद आई शेडो भी यूज कर सकते है।
– अब इसमें शहद और एसेंसियल ऑयल मिलाएं।
– सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स कर कंटेनर में डाले और ठंडा होने के लिए अलग से या फ्रिज में रख दें।
– कुछ घंटों के बाद आपका कलर लिप बाम बन और यूज करने के लिए तैयार होगा।

About News Room lko

Check Also

इस रोग में शरीर में ही बनने लगता है अल्कोहल, लक्षण ऐसे जैसे हो शराब का नशा

अल्कोहल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है। इससे मेटाबॉलिज्म से लेकर कैंसर जैसी गंभीर ...