Breaking News

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं का आत्मबल बढेगा: रेखा एस. चौहान

औरैया/बिधूना। शासन द्वारा जारी नवीन गाइडलाइन के अनुसार मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कस्बे में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद गीता शाक्य, पुलिस अधीक्षक सुनीति सिंह, अपरजिलाधिकारी रेखा एस. चौहान, उपजिलाधिकारी राशिद अली खान, पुलिस क्षेत्राधिकारी मुकेश प्रताप सिंह ने पहुंचकर कार्यक्रम को गति देते हुये नारी शक्ति मिशन कार्यक्रम को सम्पन्न कराया।

गौ माता के गोबर से बनी गणेश लक्ष्मी की मूर्ति ओर दीपक के लगे स्टाॅल

बुधवार को रामलीला मैदान में आयोजित नारी शक्ति मिशन कार्यक्रम के मौके पर अपर जिलाधिकारी रेखा एस. चौहान को कार्यक्रम की संचालिका अंजू पाण्डेय ने पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। इसके बाद अपर जिलाधिकारी रेखा एस. चौहान ने सभी स्टाॅलों पर पहुंचकर स्वदेशी एवं हस्तशिल्प से बनी हुई वस्तुओं का अवलोकन कर सामान की खरीददारी भी की। अपरजिलाधिकारी रेखा एस चौहान ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं का आत्मबल बढेगा। उन्होने कहा कि महिला एवं बालिकाओं से सम्बन्धित 181 महिला हैल्प लाइन,1090 वोमेन पावर लाइन, 1098 चाइल्ड हैल्प लाइन,112 आपात सेवाये आदि हैल्प लाइन नम्बरों की जानकारी दी। उन्होनें मानशी ब्यूटी पार्लर की संचालिका को नारी शक्ति मिशन का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

पुलिस जरूरत पड़ने पर संभव मद्द के लिये हर वक्त तत्पर-सुनीति सिंह

पुलिस अधीक्षक सुनीति सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिये बनाये गये कानूनी प्राबधानों एवं संकट के समय में कैसे बचें नारी अत्याचार उत्पीड़न, व सामाजिक असमानता के विषय पर जानकारी दी और कहा कि अगर किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो काई घर रास्ते में विद्यालय आने जाने में परेशान करता हैं तो 112, 1090, 181पर किसी भी समय जरूरत पड़ने पर फोन कर सकती है। पुलिस उनकी मद्द के लिये हर वक्त तत्पर है। महिला सशक्तीकरण के बारे में जानकारी देते हुये उन्होंने लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया।

महिलायें व बालिकाये आपात कालीन समय हैल्पलाइन नम्बरों का उपयोग करे-गीता शाक्य

राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिये कहा कि इस तरह के आयोजनों से महिलायें अपने आप को आत्मनिर्भर बना सकती हैं। उन्होंने कहा कि आये दिन महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिये व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिये यह कार्यक्रम सम्पन्न किया गया है। उन्होने कहा कि किसी भी समस्या पर महिलायें हैल्पलाइन नम्बरों को उपयोग में जिससे आये दिन हो रही घटनाओं पर रोक लग सके।

रिपोर्ट-अनुपमा सेंगर

About Samar Saleel

Check Also

पहले चरण के मतदान से पहले मायावती ने की अपील, वोट खरीदने, लूटने को लेकर रहें सावधान

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने पहले चरण के मतदान ...