Breaking News

विपक्षी लगातार अयोध्या को बदनाम करने की साजिश रहे हैं-योगी आदित्यनाथ

विपक्षी लगातार अयोध्या को बदनाम करने की साजिश रहे हैं-योगी आदित्यनाथ

अयोध्या। युवाओं के लिए उच्च एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को और मजबूत बनाने के इरादे से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय अयोध्या पहुंचे। मुख्यमंत्री कृषि विवि परिसर स्थित डीएवी स्कूल के मैदान में लगने वाले वृहद रोजगार मेला में युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में युवाओं से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उन्हें प्रेरित करने वाली कई बात कहीं। साथ ही मुख्यमंत्री योगी ने अपने संबोधन के जरिए सपा प्रमुख पर भी जमकर निशाना साधा।

डिप्टी सीएम केशव के बयान को अखिलेश ने बताया साजिश, एक्स पर हुए आमने-सामने

विपक्षी लगातार अयोध्या को बदनाम करने की साजिश रहे हैं-योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी ने बिना नाम लिए कहा कि यही लोग हैं जो दुष्कर्मियों के साथ खड़े हैं। सीएम योगी ने पहले अयोध्या के बारे में बात करते हुए सीएम योगी ने 3800 स्ट्रीट लाइट चोरी मामले में बयान दिया। उन्होंने कहा कि राम भक्तों पर गोली चलाने वाले ही अब अयोध्या को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं।

प्रदर्शन पर ममता सरकार का प्रतिबंध, भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल बोलीं- हम डरेंगे नहीं

सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या वासियों को कटघरे में खड़ा करने वाले ही अब दोषी पाए गए हैं। फेक न्यूज़ सोशल मीडिया पर देकर अयोध्या को बदनाम कर रहे हैं। विपक्षी दल लगातार अयोध्या को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि वेंडर ने विपक्षी दल के साथ मिलकर साजिश रची थी।

विपक्षी लगातार अयोध्या को बदनाम करने की साजिश रहे हैं-योगी आदित्यनाथ

इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने कई सूचनाओं का हवाला देते हुए सपा सुप्रीमो पर बिना नाम लिए हमला किया। उन्होंने कहा वेंडर पर एफआईआर दर्ज हो गई है और अब उनके अकाओं की बारी है। साथ ही सीएम योगी ने हाल ही में चर्चित रहे रेप के मामलों का जिक्र भी किया। उन्होंने सबसे पहले कोलकाता रेप केस की बात की। उन्होंने कहा कि यह वही लोग हैं जो महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्मियों के साथ खड़े हैं।

गांव का अस्तित्व मिटाने के लिए बेताब राप्ती नदी, खुद अपना आशियाना तोड़कर जा रहे ग्रामीण

इसके बाद अयोध्या रेप कांड पर उन्होंने कहा कि अयोध्या में पिछड़ी जाति के लड़की के साथ हैवानियत पर भी आरोपियों को यही लोग निर्दोष बता रहे थे। लखनऊ में भी एक बेटी को बारिश के दौरान पानी में गिरने वालों को भी सपा सुप्रीमो निर्दोष कह रहे थे।

विपक्षी लगातार अयोध्या को बदनाम करने की साजिश रहे हैं-योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री ने आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय में रोजगार मेले का शुभारंभ किया। 3415 छात्र छात्राओं को टैबलेट व स्मार्टफोन वितरित किया। 14 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। 2957.66 लाख रूपए की कुल 7 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। 4819.02 लाख रुपए की की 7 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उक्त अवसर पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, व्यावसायिक शिक्षा मंत्री कपिल देव अग्रवाल, स्वास्थ्य मंत्री मंयकेश्वर शरण सिंह, खेल मंत्री गिरीश यादव, खाद्य रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

About Samar Saleel

Check Also

Lucknow Municipal Corporation: त्रिवेणी नगर और फैजुल्लागंज क्षेत्र का निरीक्षण, सफाई को लेकर अपर नगर आयुक्त ने दिए कड़े निर्देश

लखनऊ। नगर निगम की अपर नगर आयुक्त नम्रता सिंह (Additional Municipal Commissioner Namrata Singh) ने ...