Breaking News

सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र के साथ भाजपा बनायेगी सरकार : CM Yogi

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केन्द्र की कांग्रेस नीति सरकारो ने आतंकवाद,नक्सलवाद और अलगाववाद को बढावा दिया। लेकिन आज मौजूदा मोदी सरकार के पांच सालों के कार्यकाल में परिस्थितियां पूरी तरह बदल चुकी है। पूरे विश्व मे मोदी सरकार का डंका बज रहा है। मुख्यमंत्री रायबरेली के लालगंज में भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।

रायबरेली शाही परिवार की जागीर

मुख्यमंत्री ने अपना सम्बोधन में बैसवारा के क्रांतिकारी राणा बेनीमाधव को नमन करते हुये प्रारम्भ करते हुये कहा कि आज पूरे हिन्दुस्तान में विकास का पहिया तेजी से चल रहा है। विकास का पहिया रूकना नही चाहिये। इसके लिये रायबरेली की सहभागिता की भी जरूरत है। विकास रूपी पहिया केवल आज के लिये नही आने वाली अगली पीढियो के लिये कारगर होगा। इसे बरकरार रखने की जिम्मेदारी हम सभी की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कहने को तो रायबरेली शाही परिवार की जागीर है और वीवीआईपी क्षेत्र है,लेकिन जब भी अन्य जिलो के विकास से रायबरेली की तुलना होती है तो रायबरेली की पिछड़े जिलो में गिनती होती है।
उन्होने कहा कि शाही परिवार की वजह से रायबरेली की जनता को बुनियादी सुविधाओ से वंचित रहना पड़ा है। जब से मोदी सरकार बनी है रायबरेली में अभूतपूर्व विकास हुआ है। रायबरेली मे दसियों हजार लोगो को फ्री में विद्युत कनेक्सन दिये गये है। 32 हजार गांवो के गरीबो को आवास और दो हजार शहरी लोगो को आवास दिये गये है। रायबरेली जिले में डेढ लाख के लगभग गैस व बिजली के कनेक्सन दिये गये है,सभी को शौचालय दिये गये है। कई हजार लोगो को आयुष्मान भारत के तहत पांच लाख का इलाज फ्री में कराने का कार्ड दिया गया है। रेलकोच की उत्पादन क्षमता बढायी गयी है। रायबरेली जिले के विधायकों की मांग पर 25 वर्षां के बाद क्षेत्र की नहरो मे पानी दिया गया है। आज भाजपा और मोदी की सरकार सबका साथ सबका विकास के नारे को सच साबित करते हुये बिना किसी भेदभाव के विकास कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब विकास भाजपा करायेगी,हाइवे का निर्माण करायेगी,रेलवे लाइन का जाल बिछायेगी,अच्छे संस्थान खुलवायेगी। आंतरिक और वाह्य सुरक्षा भाजपा मजबूत तरीके से कर रही है तो वोट लेने का अधिकार भी भाजपा को है।

हिन्दुस्तान में भाजपा चार सैकड़ा सीटो पर कब्जा

अपने संबोधन के अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे हिन्दुस्तान में भाजपा चार सैकड़ा सीटो पर कब्जा करने जा रही है तो उनमे एक सीट रायबरेली की भी होनी चाहिये। उन्होने कहा कि कमल पर पड़ने वाला एक-एक वोट मोदी के लिये होगा। इसके पूर्व क्षेत्रीय विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने मुख्यमंत्री का सरेनी की धरती पर स्वागत करते हुये रायबरेली लोकसभा सीट पर जीत को लेकर उन्हें आस्वस्त किया। जनसभा के मौके पर सुरेन्द्र सिंह दाढी, अनूप पाण्डेय, रामदेव पाल, बच्चा पाण्डेय, चन्द्रप्रकाश पाण्डेय, रामप्रताप सिंह, जेपी सिंह, सुशील शुक्ला, चन्द्रशेखर शरण सिंह, शिवम गुप्ता, निखिल पाण्डेय, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, दीप प्रकाश शुक्ला, राजकुमार बाजपेयी, विधायक रामनरेस रावत, अमित विक्रम सिंह, गुड्डू बाजपेयी, संतोष सिंह, राजू शर्मा, मनोज अवस्थी, मुन्नीलाल बाजपेयी, सुरेन्द्र गुप्ता, आशीष बाजपेयी, कैलाश बाजपेयी, अर्पित गुप्ता, मनीष त्रिवेदी, ओमप्रकास शुक्ला, विजय बाजपेयी, प्रदीप लोधी, रामसुमर लोधी, बृजेश सिंह, सौरभ शुक्ला, संतोष पाण्डेय, मुन्नू तिवारी, रामप्रकास सिंह, अभिषेक शुक्ला, देवेश शुक्ला आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।
रत्नेश मिश्रा
रत्नेश मिश्रा

About Samar Saleel

Check Also

अवध विवि के प्रो विनोद श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड आर्थिक संघ के महासचिव बने

अयोध्या। डाॅ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रो विनोद ...