Breaking News

योगी की गोरखपुर यात्रा

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा को दूसरी बार सरकार बनाने का जनादेश मिला है। चार दशक बाद किसी पार्टी को यह अवसर मिला है। ऐसे में भाजपा का उत्साहित होना स्वभाविक है। दस मार्च को चुनाव परिणाम आये थे। उस दिन लखनऊ भाजपा मुख्यालय में होली मनाई गई थी।

डॉ दिलीप अग्निहोत्री

रंगोत्सव पर योगी आदित्यनाथ की गोरखपुर यात्रा आध्यात्मिक व राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रही। अत्यधिक व्यस्तता के बाद भी वह विशेष अवसरों पर गोरक्षपीठ पहुंचने का समय निकालते है। यहां के विशेष अनुष्ठानों में सहभागी होते है। गोरक्षपीठाधीश्वर के रूप में उनके निर्धारित दायित्व होते है। इनका वह श्रद्धाभाव से निर्वाह करते है। होलिका दहन फिर रंगोत्सव के समय उन्होंने यहां परम्परागत पूजा अर्चना की। इस प्रकार श्री महंत के रूप में आध्यात्मिक दायित्व का निर्वाह किया। इस बार का रंगोत्सव राजनीतिक रूप में भी बहुत महत्वपूर्ण रहा।

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा को दूसरी बार सरकार बनाने का जनादेश मिला है। चार दशक बाद किसी पार्टी को यह अवसर मिला है। ऐसे में भाजपा का उत्साहित होना स्वभाविक है। दस मार्च को चुनाव परिणाम आये थे।

उस दिन लखनऊ भाजपा मुख्यालय में होली मनाई गई थी। उसमें भी योगी आदित्यनाथ सम्मलित हुए थे। रंगोत्सव में सहभागी होने वह गोरखपुर गए थे। यहां घंटाघर से निकलने वाली पारंपरिक नरसिंह शोभायात्रा में सम्मलित हुए। कोरोना कालखंड में दो वर्षों तक वह इस शोभायात्रा में शामिल नहीं हुए थे। इस बार उन्हें अवसर मिला।

योगी अदित्यनाथ ने कहा कि होली भेदभाव रहित, समतामूलक समाज का प्रतीक है। उन्होंने
हिरण्यकश्यप का प्रसंग सुनाया। कहा कि ईश्वरीय व राष्ट्र सत्ता को चुनौती देना तथा सामान्य नागरिकों की भावनाओं का निरादर करना ही हिरण्यकश्यप और होलिका की प्रवृत्ति है। लेकिन सामान्य जनमानस भक्त प्रह्लाद के रूप में अपनी राष्ट्र अराधना के मार्ग पर चलता है। ऐसी परिस्थिति में भगवान नरसिंह उसके सहगामी बनाते हैं। वह प्रकट होते हैं और भक्त प्रह्लाद के विजय रथ को आगे बढ़ाते हैं। उत्तर प्रदेश ने एक बार फिर राष्ट्रवाद और सुशासन की सरकार चुनी है। जनता की विजयश्री का यह सिलसिला लगातार चलता रहेगा। हमेशा कायम रहेगा। स्वाभाविक रूप से हर देशभक्त नागरिक के मन में अन्याय,अत्याचार, शोषण और अराजकता के खिलाफ लड़ने की इच्छा रखने वाले के मन में उमंग और उत्साह है।

भाजपा की जीत राष्ट्रवाद पर मुहर है। यह पर्व और त्योहार गोरखपुर के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि आजादी के बाद पहली बार भाजपा ने यहां की नौ की नौ सीटें जीती हैं। राष्ट्रवाद की मुहर लगी है। लोगों ने गोरखपुर कमीश्नरी की अट्ठाइस में से सत्ताईस सीटें राष्ट्रवाद को आगे बढ़ाने के लिए दी है। योगी ने कहा होलिका हों या हिरण्यकश्यप किसी न किसी रूप में समाज के सामने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहे हैं। इसी तरह किसी न किसी रूप में भक्त प्रह्लाद और भगवान नरसिंह भी उपस्थित रहे हैं। भले ही इनका रूप बदलता रहा है। यह पर्व और त्योहार हमें अच्छे मार्ग पर चलने का संदेश देते हैं। यदि भक्त प्रह्लाद अपनी बुआ का कहना मानकर भक्ति मार्ग से विचलित हो जाते तो संभवत:भक्त प्रह्लाद का स्मरण होली जैसे पावन पर्व पर करना चाहिए।

 

About reporter

Check Also

उन्नाव में डिंपल यादव का रोड शो…जनसभा में सरकार को घेरा, कहा- पेपर लीक कहीं न कहीं सोची समझी साजिश

उन्नाव:  समाजवादी पार्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी व सांसद डिंपल यादव ने ...