Breaking News

कोरोना वायरस से बचाव के लिए युवा व्यापारी पंकज गुप्ता ने किया हवन यज्ञ

फिरोजाबाद। आज उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के पंकज गुप्ता द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने हेतु हवन यज्ञ कर अपने साथियों के साथ प्रभु से देश में हो रही जनहानि को रोकथाम के लिए कामना की।

उन्होंने बताया की विश्व में कोरोना वायरस बहुत तेजी से फैल रहा हैं जिसके कारण देश की जनता भयभीत है और जब भी देश व विश्व पर बड़ी आपदाएं आई है और उसका कहीं कोई समाधान नहीं दिखाई देता है तब बड़े-बड़े बुद्धिजीवी संत महात्मा और लोगों ने हवन यज्ञ कर प्रभु की शरण में जाकर कामना की और समाधान भी हुआ जीत हासिल हुईं उसी को ध्यान में रखते हुए आज फिरोजाबाद के मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पर संगठन के लोगों ने हवन यज्ञ कर कोरोना वायरस को खत्म करने हेतु प्रभु से कामना की जिससे देश की जनता स्वच्छ और स्वस्थ बनी रहे।

इस दौरान उनके साथ में अमित गुप्ता, विवेक गुप्ता, वैंकट गुप्ता, जग्गी भाई, प्रदीप झा, मनोज राजौरिया, अरविंद गुप्ता आदि व्यापारी युवाओं ने हवन यज्ञ में भाग लिया।

रिपोर्ट फरमान बबलू फिरोजाबाद

About Aditya Jaiswal

Check Also

Lucknow Municipal Corporation: गंगा दशहरा, विश्व पर्यावरण दिवस एवं मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर 5 जून को होगा वृहद जनजागरूकता कार्यक्रम

लखनऊ। नगर निगम द्वारा गंगा दशहरा, (Ganga Dussehra) विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) तथा ...