Breaking News

युवा रालोद अध्यक्ष का प्रदेश कार्यालय में हुआ जोरदार स्वागत

लखनऊ। आज राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय पर नवनिर्वाचित युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र सिंह निमेष का भव्य स्वागत किया गया। जिसमें राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. मसूद अहमद ने उन्हें बधाई देते हुये कहा कि युवा शक्ति के आने से पार्टी को बल मिलेगा और हम मिलकर संगठन की मजबूती का प्रयास करेंगे।

आरएलडी के राष्ट्रीय संयोजक अनुपम मिश्रा ने बधाई दी और कहा कि रविन्द्र निमेष के रूप में एक नया राजनैतिक नेतृत्व युवा रालोद को प्राप्त हुआ है जो निश्चय ही प्रदेश में संगठन को सशक्त करने में अपनी महती भूमिका निर्वहन करेगा।

इस मौके पर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव अनिल दुबे, राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन आगरी, मुकेश डांगुर, प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ. सुरेश यादव, प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी, प्रदेश महासचिव रजनीकांत मिश्रा, प्रदेश सचिव बीएल प्रेमी, आशीष तिवारी, सुमित जायसवाल, पियूष श्रीवास्तव, लकी पाण्डेय, एसके श्रीवास्तव, शैलेश श्रीवास्तव रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष चन्द्रकांत अवस्थी, जिलाध्यक्ष रणविजय मौर्य, व्यवस्था प्रभारी इकराम सिंह, संगीता जायसवाल ने भी युवाओं का उत्साहवर्धन किया।

About Samar Saleel

Check Also

ऐशबाग-सीतापुर रेलखण्ड के मध्य चलाया गया संरक्षा जागरूकता अभियान

लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में संरक्षा के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य हेतु मण्डल ...