Breaking News

पाक की नापाक साजिश, हिन्दू लड़कियों के साथ जबरदस्ती ये करने की कर रहा कोशिश

पाकिस्तान में जबरन लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराने को लेकर दिल्ली से शिरोमणि अकाली दल के नेता मंजिंदर सिंह सिरसा ने अवाज उठाई है। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर से इन लड़कियों को धर्म परिवर्तन से बचाने के लिए मदद की गुहार लगाई है। वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान सेभी इस मामले पर संज्ञान लेने की अपील की है।

सिरसा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा है कि पाकिस्तान में 43 हिंदू और सिख लड़कियों के जबरन धर्म परिवर्तन का वाक्या देखने के बाद भी अगर हम चुप रहते हैं तो इससे बड़ी शर्म की बात और क्या होगी। हमें सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को इतना उठाना है कि पाकिस्तान जगजीत कौर की तरह बाकी सब लड़कियों को इंसाफ देने के लिए मजबूर हो जाए।

31 लड़कियों की दी जानकारी

सिरसा ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि मैंने कल 31 लड़कियों की जानकारी दी जिसमें से 1 लड़की जगजीत कौर की घर वापसी हुई है। पंजाब के राज्यपाल ने इस मामले में दखल दिया और लड़की को घर वापस लाने की बात हुई। सिरसा ने आगे कहा कि अब भी 30 लड़कियों का कोई पता नहीं है। आज मैने 12 और ऐसी लड़कियों की जानकारी दी जिनका जबरन धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है।

‘3 महीनों में 43 लड़कियों को किया अगवा’

सिरसा ने कहा कि 3 महीनों में 43 लड़कियों को अगवा किया गया है। पाकिस्तान में ये धर्मपरिवर्तन का काम किया जा रहा है। वहां की सरकार इसको शय दे रही है। वहां के लोगों को इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि किसी का इस प्रकार धर्म परिवर्तन करना अमानवीय है। सरकार को इस पर संज्ञान लेना चाहिए। सिरसा ने कहा कि अगर ऐसा ही होता रहा तो पाकिस्तान में एक भी अल्पसंख्यक हिंदू और सिख नहीं बचेगा। इसके लिए सरकार को कदम उठाना चाहिए।

About News Room lko

Check Also

दुबई में तैयार हो रहा दुनिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डा, जानिए क्या-क्या होंगी खूबियां

दुबई में दुनिया के सबसे बड्डे हवाई अड्डे का काम शुरू हो चुका है। यह ...