Breaking News

अमेरिका में दो भारतियों को जेल

संघीय अदालत ने विदेशी नागरिकों की अमेरिका में तस्करी करने के मामले में दो भारतियों को 17 माह की सजा सुनाई है। न्याय मंत्रालय ने यह जानकारी दी। अमेरिका के कार्यवाहक अटॉर्नी विलियम ई फिट्जपैट्रिक ने कहा कि निलेश कुमार पटेल और हर्षद मेहता को वाणिज्यिक कार्यों में इस्तेमाल किये जाने वाले विमानों के जरिए विदेशी नागरिकों को गैर कानूनी तरीके से अमेरिका में पहुंचाने की साजिश में उनकी भूमिकाओं के लिए सजा सुनाई गयी है। जनवरी में उन्होंने अपना गुनाह कुबूल कर लिया था।

About Samar Saleel

Check Also

‘महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए भारत सरकार ने संविधान में संशोधन किया’, संयुक्त राष्ट्र में बोलीं कंबोज

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने महिलाओं की सुरक्षा के प्रति ...