Breaking News

इन सब्जियों के छिलके खाने से आपके शरीर को मिलेंगे अनेक फायदे, जरुर पढ़े

सब्जियां तो हर कोई खाता है क्योंकि उसको खाने से शरीर तंदरुस्त रहता है| हरी सब्जियां शरीर को हैल्दी बनाती है| फल और सब्जियां ही नहीं शरीर को तंदरुस्त बनती है परन्तु उसके छिलके भी शरीर के लिए राम बाण होते हैं| गाजर, सेब, केला, खीरा जैसी सब्जियों के छिलके खाने से शरीर को बहुत फायदा मिलता है|

सेब के छिलके खाएं

सेब के छिलके खाना सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है| इसमें अधिक मात्रा में मिनरल और विटामिन पाए जाते हैं| सेब के छिलके कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में अहम रोल निभाते है|

गाजर के छिलके का करें प्रयोग

गाजर के छिलके का सेवन करना आँखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है| इसमे अधिक मात्रा में विटामिन बी-6, सी और ए, मैग्‍नीशियम व पोटैशिमय, फाइटो-न्‍यूट्रिएंट्स मौजूद होते है जिससे शरीर को बहुत लाभ मिलता है| इसको खाने से कैंसर जैसी बीमारी को भी दूर किया जा सकता है| स्किन से जुडी समस्याओं को ठीक करने में भी गाजर के छिलके बहुत फायदेमंद होते है क्योंकि इसमें बीटा कैरोटिन अधिक मात्रा में मौजूद होता है|

बेहतरीन है आलू के छिलके

आलू के छिलके हैल्थ के लिए काफी लाभदायक होते है| इसको सौंदर्य बढ़ाने के रूप में भी प्रयोग में लाया जाता है| इसका सेवन करने बहुत फायदेमंद होता है क्यूंकि ये गुणों से भरपूर होता हैं| इसमें कैल्शियम, विटामिन बी कॉम्‍पलेक्‍स, विटामिन सी, विटामिन ‘ए’, आयरन अधिक मात्रा में पाया जाता है| इसको खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है और इम्म्यून सिस्टम हैल्दी बनता है|

केले के छिलके का करें सेवन

केले के छिलके में बहुत से गुण पाए जाते है| इसमें विटामिन ‘ए’, एंटी-ऑक्सीडेंटस, विटामिन-बी, विटामिन-बी-6, और लुटीन पाया जाता है जिससे आंखों में मोतियाबिंद नहीं होता| इसको खाने से आंखों की रोशनी बढ़ जाती है|

About News Room lko

Check Also

हर साल 5-6 लाख लोगों की मलेरिया से हो जाती है मौत, क्या इससे बचाव के लिए है कोई वैक्सीन?

मच्छरजनित तमाम प्रकार के रोगों का वैश्विक जोखिम देखा जाता रहा है, मलेरिया इसी तरह ...