Breaking News

ग्लोइंग स्क‍िन पाना चाहती है तो चावल के आटे से बना ये मास्क आपकी कर सकता है मदद

चावल खाना सभी लोगों को बहुत पसंद होता है| इसके कुछ फायदे होते है तो कुछ नुकसान भी ये सभी जानते है| चावल ही नहीं इसका आटा भी शरीर को बहुत फायदा पहुचांता है| इसका इस्तेमाल कई व्यंजनों को बनाने में किया जाता है| यह शरीर के साथ साथ सौंदर्य को निखारने को भी अहम रोल निभाता है| इस मॉडर्न जमाने में हर कोई ग्लोइंग स्क‍िन पाना चाहता है| परन्तु व्यस्तता के चलते अपनी स्किन पर ज्यादा समय नहीं दे पाता| ऐसे में चावल का आटा आपकी स्किन पर चार चांद लगा सकता है| आइए जानें इसके फायदे –

1. डार्क सर्कल्स से छुटकारा दिलाए

काले घेरों को दूर करने के लिए चावल के आटे में केला और मलाई अच्छे से मिक्स कर लें| फिर इस मिक्सचर में थोड़ा सा बादाम का तेल मिक्स कर लें| इस मिश्रण को अपने डार्क सर्कल्स पर लगाएं| ऐसा करने से आपको तुरंत काले घेरे से छुटकारा मिलेगा|

2. कील-मुंहासों को दूर करे

कील-मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए चावल का आटा बहुत फायदेमंद होता है| इसमें शहद और एलोवेरा जेल अच्छे से मिक्स कर लें| फिर इस मिश्रण को कील-मुंहासों पर अप्प्लाई करें| बहुत फायदा मिलेगा|

3. टैनिंग से दिलाए राहत

टैनिंग दूर करने में चावल का आटा बहुत लाभदायक साबित होता है| इसमें नींबू का रस मिक्स कर लें और फिर फेस पर यूज़ करें| कुछ देर बाद गुनगुने पानी से फेस वॉश कर लें| बहुत लाभ मिलेगा|

4. एंटी-एजिंग फेस पैक का काम करे

चावल के आटे से बना फेस पैक शानदार एंटी-एजिंग पैक होता है| इसको लगाने से एंटी एजिंग की समस्या समाप्त हो जाती है| इस मिश्रण में अंडा और ग्ल‍िसरीन मिक्स कर लें| फिर फेस पर लगाएं| थोड़ी देर बाद फेस को गुनगुने पानी से वॉश कर लें| चेहरा खिल उठेगा|

About News Room lko

Check Also

बेहद खास है हनुमान जी का ये मंदिर, यहां दर्शन के लिए पार करनी होती हैं 76 सीढ़ियां

भारत के तकरीबन हर राज्य में धार्मिक स्थल हैं। हर धार्मिक स्थल का अपना अलग ...