Breaking News

राष्ट्रीय लोकदल का लक्ष्य बूथ स्तर तक सदस्य बनाना : डाॅ0 मसूद

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद ने कहा कि दिनांक 31 अगस्त को दिन में 11 बजे राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश पदाधिकारियों, जोनल अध्यक्षों, मण्डल अध्यक्षों, जिलाध्यक्षों, के साथ-साथ प्रकोष्ठों के अध्यक्षों सहित विशेष आमंत्रित सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आहुत की गयी है जिसमें राष्ट्रीय लोकदल के सदस्यता अभियान को गति देने तथा संगठन सम्बन्धी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चैधरी जी बतौर मुख्य अतिथि लखनऊ स्थित प्रदेश मुख्यालय में पधार रहे हैं।

डाॅ0 अहमद ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल का लक्ष्य बूथ स्तर तक सदस्य बनाने का है जिसमें प्रत्येक बूथ पर कम से कम 100 सदस्य अनिवार्य रूप से बनाये जायेंगे। राष्ट्रीय लोकदल खेत, खलिहान और किसान के साथ-साथ युवा वर्ग की राजनीति करता है इसलिए इस बात पर भी बल दिया जायेगा कि अधिकांश सदस्य किसान और युवा वर्ग के हों। यह सदस्य अभियान विभिन्न प्रदेशों में तीन माह तक अनवरत चलेगा और पूर्व विधायक शिवकरन सिंह राष्ट्रीय पर्यवेक्षक के रूप में राष्ट्रीय लोकदल का चुनाव सम्पन्न करायेंगे।

About Samar Saleel

Check Also

बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष ने अपनाया कड़ा रूख, बोले- स्कूल से 100 मीटर तक न दिखे तंबाकू

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश राज्य बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा ने सर्किट हाउस ...