Breaking News

Feng Shui सुधारे लव लाइफ

लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए आप फेंगशुई के आसान से उपायों को अपना कर अपने प्यार को खुशनुमा बना सकते हैं। इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में अक्सर लोग अपनी मोहब्बत का ध्यान नहीं दे पाते और इसका सीधा असर हमारे रिश्ते पर पड़ता है। वैसे तो रिश्ते को सुधारने की पहल आपको खुद करनी चाहिए,लेकन उसके साथ ही लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए फेंगशुई का एक उपाय आपकी लव लाइफ को आसान बना देता है। इसके लिए आपको अपने घर में बस एक खास चीज रखने की जरूरत है और वो है फेंगशुई बटरफ्लाई (Feng Shui Butterfly)।

जाने Feng Shui Tips

आपसी प्रेम को बढ़ाने के लिए बेडरूम में फेंगशुई बटरफ्लाई का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये नीले रंग के पत्थर के बने होते हैं। अगर लव लाइफ को और बेहतर बनाने के लिए एक की बजाय इस तरह की दो तितलियों को रखें।

असल में तितली को उन्मुक्त उड़ान का प्रतीक माना जाता है, इसलिए यह रचनात्मकता पर भी सकारात्मक असर डालती है। इसे बच्चों के स्टडी रूम में रख सकते हैं। स्टडी टेबल के सामने वाली दीवार पर इसे टांग भी सकते हैं। आप इसे चित्र, पोस्टर या पेंटिंग के रूप में भी आजमा सकते हैं।

Butterfly को गैजेट या ज्वेलरी के रूप में भी शरीर पर धारण किया जा सकता है। पेंडेंट के रूप में तितलियां आकर्षक लुक देंगी। इसे आप की-चेन के रूप में भी रख सकते हैं। इसे घर में ऐसे स्थान पर लगाया जाना चाहिए जहां से यह स्पष्ट रूप से नजर आए।

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल: 04 मई 2024

  मेष राशि:  आज आप बढ़ते खर्चों पर लगाम लगाएं। आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती ...