Breaking News

हनुमान जन्मोत्सव पर हुए विवाद को लेकर कांग्रेस के 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन में किया कूच

कानून व्यवस्था के मुद्दे पर प्रदेश कांग्रेस के 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन कूच किया। प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेसियों ने राज्यपाल से मुलाकात कर प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता प्रकट करते हुए उन्हें ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि राज्य सरकार के मात्र एक माह के कार्यकाल में हत्या, चोरी, डकैती, मासूमों से दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराधों की घटनाओं में भारी वृद्धि हुई है। राज्य की जनता भयभीत है, आमजन विशेषकर महिलाएं अपने को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।
हरिद्वार जिले में हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर हुए पथराव और तनाव के हालात के बीच कांग्रेस के राजभवन कूच पर भाजपा ने इसे राजनीति से प्रेरित बताया। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने सलाह दी कि ऐसे मौके पर राजनीति के बजाय संयम और सौहार्द स्थापित करने में विपक्ष को भी आगे आने की जरूरत है।

हरिद्वार में हुए घटनाक्रम के बाद प्रशासन और पुलिस शांति स्थापित करने के प्रयास में जुटी है। कानून अपना कार्य कर रहा है और अराजकता फैलाने वालों पर कानून का शिकंजा कसने के लिए प्रशासन जुटा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की हमेशा आदत रही है कि वह हर ऐसी घटना को राजनीतिक चश्मे से देखती रही है।

About News Room lko

Check Also

हम नक्सलवाद के सामने घुटने नहीं टेकते, नेस्तनाबूद कर देते हैं- योगी आदित्यनाथ

• योगी आदित्यनाथ ने कोरबा में जनसभा को किया संबोधित • कहा- कांग्रेस का नक्सलवाद ...