Breaking News

14 आरक्षी प्रयोमोशन पाकर बने मुख्य आरक्षी

लखनऊ/चित्रकूट। आज पुलिस अधीक्षक चित्रकूट वृंदा शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी यातायात लाइंस निष्ठा उपाध्याय की उपस्थिति में वर्ष 2011 बैच के 14 आरक्षियों को आरक्षी से मुख्य आरक्षी पद पर पदोन्नत होने पर पदचिन्ह लगाकर विभूषित किया गया।

👉नहीं बढ़ेंगी बिजली दरें, नियामक आयोग ने बिजली कंपनियों के प्रस्ताव को किया खारिज

पदोन्नति पाने वाले सभी कर्मचारियों को पुलिस पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी गयी। पदोन्नति पाने वाले कर्मचारियों में यातायात में नियुक्त आरक्षी देवेंद्र राजपूत, आरक्षी आशाराम, गोपनीय कार्यकाल में नियुक्त आरक्षी सत्यपाल यादव, सोशल मीडिया सेल में नियुक्त आरक्षी देवेन्द्र चौधरी, डायल 112 में नियुक्त आरक्षी अनिल कुमार पाल, चुनाव कार्यालय में नियुक्त आरक्षी मेहरवान, क्षेत्राधिकारी मऊ कार्यालय में नियुक्त आरक्षी मनोज पाल, एलआईयू में नियुक्त महिला आरक्षी रचना यादव एवं आरक्षी अतुल यादव तथा पुलिस लाइन में नियुक्त आरक्षी बाबूलाल राठौर, आरक्षी हरगोविंद कुशवाहा, आरक्षी ख़ूबचन्द्र, आरक्षी अभिषेक यादव, आरक्षी संजय कुमार रहे।

About Samar Saleel

Check Also

प्रभु श्रीराम से जुड़ी सभी स्थलों की जानकारी रखनी होगीः प्रो प्रतिभा गोयल

• अयोध्या केवल शहर ही नही बल्कि भावनाओं का शहरः नगर आयुक्त संतोष कुमार • ...