आतंकी हमलों के आरोप में मिस्र 15 आतंकियों को फांसी दे दी। फांसी की ये सजा मिस्र की अलग-अलग दो जेलों में दी गई। इन आतंकियों ने सिनाई प्रांत में तैनात सेना और पुलिसकर्मियों पर हमला किया था। इसी आरोप में इन्हें गिरफ्तार किया गया था। पिछले कुछ वक्त से मिस्र के उत्तरी सिनाई प्रांत में आतंकी गुट सक्रिय हैं और वो लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
मिस्र गिने-चुने मुल्कों में
- मिस्र दुनिया के उन गिने-चुने मुल्कों में शामिल है, जहां फांसी की सजा का प्रावधान है।
- यहां आरोपियों को फांसी की सजा ही दी जाती है।
- मानवाधिकारों की रक्षा करने वाली संस्था एमनेस्टी इंटरनेशनल ने एक रिपोर्ट दी है।
- इसकी मानें तो साल 2015 में मिस्र में 22 लोगों को फांसी की सजा दी गई थी।
- हालांकि अगले ही साल इसकी संख्या दोगुनी हो गई।
- अभी भी मिस्र की जेल में हजारों ऐसे कैदी बंद हैं, जिन्हें फांसी की सजा दी जाना है।
- मिस्र की सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर सख्त रुख अपनाया हुआ है।
- पिछले कुछ सालों में मिस्र में हिंसक राजनीतिक क्रांति हुई है।
- जिसका पूरे अरब मुल्कों पर असर पड़ा है।
- इसी क्रांति की वजह से देश के दो राष्ट्रपतियों को अपनी सत्ता गंवानी पड़ी।
- पहले हुस्ने मुबारक और फिर लोकतांत्रिक रुप से चुने गए मोहम्मद मोर्सी इस क्रांति के बाद अपनी कुर्सी छोड़ने को मजबूर हुए।