Breaking News

हिमाचल प्रदेश में नई सरकार के मुख्यमंत्री पद की जयराम ठाकुर ने शपथ ली

हिमाचल प्रदेश में नई सरकार के मुख्यमंत्री पद की जयराम ठाकुर ने शपथ ली। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, लालकृष्ण आडवाणी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ अन्य दिग्गज मंत्री और नेता शामिल रहे। शपथ ग्रहण समारोह में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से लोग समारोह में शामिल हुए। इस बार मंडी जिला से अधिक संख्या में लोग समारोह में शामिल हुए। क्योंकि इस बार मंडी जिले से किसी एमएलए ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इससे पहले कांगड़ा, हमीरपुर और शिमला जिले मुख्यमंत्री हुए हैं। हिमाचल प्रदेश में सिर्फ 68 विधानसभा क्षेत्र हैं, इसलिए हिमाचल प्रदेश का मंत्रिमंडल काफी छोटे आकार का है। जिसमें 11 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई है। जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया। इस खास मौके पर जयराम अपने नि‍जी जीवन को लेकर में बने हैं। जयराम ठाकुर की पत्‍नी साधना ठाकुर डॉक्‍टर है। खास बात तो यह है क‍ि जयराम ठाकुर का स‍िर्फ ह‍िमाचल प्रदेश ही नहीं बल्‍क‍ि कर्नाटक और राजस्‍थान से भी कनेक्‍शन है।

गरीबी बेहद करीब से देखी

6 जनवरी 1965 को मंडी जिले के टांडी में एक कृषि परिवार में जयराम ठाकुर का जन्‍म हुआ था। इन्‍होंने गरीबी बेहद करीब से देखी है। जयराम ठाकुर ने अपने पर‍िवार को काफी संघर्ष के बल पर आगे बढ़ते देखा है। जयराम बचपन से ही पढ़ने में काफी तेज रहे हैं। ऐसे में कभी इनके पि‍ता जेठूराम और बिक्रमू देवी ने इन्‍हें पढाई छोड़ने के ल‍िए नहीं कहा। इनके माता प‍िता ने हमेशा इन्‍हें पढ़ने और आगे बढ़ने के ल‍िए प्रोत्‍सा‍ह‍ित क‍िया।

छात्र जीवन में एबीवीपी से जुड़े

स्‍नातक में पढ़ते समय ही एबीवीपी से जुड़ गए थे। जयराम अपने शौक के चलते कॉलेज टाइम में वह एक युवा नेता के रूप में तेजी से उभरे। जयराम ठाकुर ने चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय से एमए की पढाई पूरी की है।

ईमानदार व गैर विवादित छवि

जयराम ईमानदार और गैर विवादित छवि के नेता माने जाते हैं। 1998 में पहली बार और अब तक मंडी से 5 बार विधायक चुने गए है। इसके अलावा 2009-2013 तक हिमाचल बीजेपी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इतना ही नहीं जयराम मंडी संसदीय सीट से लोकसभा उपचुनाव लड़ने के साथ ही ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग का कार्यभार भी संभाल चुके हैं। अब वह ह‍िमाचल प्रदेश के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में चुने गए हैं।

प‍िता के रूप में बेहद सरल स्‍वभाव

जयराम ठाकुर की पत्नी साधना पूर्व एबीवीपी सदस्य होने के साथ ही एक डॉक्टर हैं। इनकी दो बेट‍ियां भी हैं। जयराम ठाकुर अपनी पत्‍नी और बेटि‍यों के साथ दोस्‍ताना व्‍यवहार करते हैं। प‍िता के रूप में यह बेहद सरल हैं।

मां को बहुत प्‍यार करते हैं जयराम

जयराम के पि‍ता अब इस दुन‍िया में नही हैं। जयराम अपनी मां को बहुत प्‍यार करते हैं। वहीं उनकी मां कहती हैं क‍ि जयराम स‍िर्फ अपनों के साथ ही नहीं बल्‍क‍ि हर क‍िसी के साथ अच्‍छा व्‍यवहार करने की कोश‍िश करते हैं।

About Samar Saleel

Check Also

केंद्र ने कोर्ट में पूर्व पीएम राव और मनमोहन सिंह की तारीफ की, कहा- लाइसेंस राज से मुक्ति दिलाई

केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में पूर्व पीएम नरसिम्हा राव और उनके तत्कालीन ...