Breaking News

सत्संग में आगरा की 16 महिलाओं की भी गई जान, करीब पांच हजार लोग गए थे प्रवचन सुनने

यूपी के हाथरस के सिकंदराराऊस्थित गांव फुलरई मुगलगढ़ी में मंगलवार को साकार हरि के सत्संग में हुई भगदड़ में आगरा की 15 महिलाओं और एक पुरुष की भी मौत हुई है। इनमें एत्मादपुर की पांच महिलाएं व एक युवती, ताजगंज के तीन लोग, जबकि न्यू आगरा, सदर, जगनेर, खंदौली, मलपुरा, जगदीशपुरा, किरावली की एक-एक महिलाएं शामिल हैं। इनमें एक ही मृतका का शव लाया जा सका था। बाकी के शव देर रात लाने के लिए परिजन हाथरस पुलिस के संपर्क में थे।

साकार हरि के सत्संग में आगरा शहर से लेकर देहात तक से पांच हजार से अधिक लोग गए थे। हादसे की जानकारी पर परिजन हाथरस के लिए चले गए। घायलों के साथ ही शव भी लाने लगे। वहीं पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया। एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी में डॉक्टरों की टीम को लगाया गया। पुलिस को भी अलर्ट किया गया।

इनकी हो गई मौत

  • गांव खासपुर (न्यू आगरा) निवासी ममता (41) पत्नी घनश्याम।
  • गोबर चौकी स्थित सिद्धार्थ नगर निवासी शीला पत्नी मदन मोहन।
  • सदर स्थित नंदपुरा निवासी मुन्नी देवी पत्नी प्रताप बाबू।
  • एत्मादपुर के कोठी मोहल्ला निवासी संगीता (35) पत्नी धर्मवीर।
  • एत्मादपुर के कोठी मोहल्ला निवासी गीता (50) पत्नी रामशंकर व उनकी भांजी।
  • रहनकलां निवासी निहाल देवी (55) पत्नी मोहर सिंह।
  • एत्मादपुर के नगला नथौली की गुड्डी देवी (45) पत्नी जालिम सिंह।
  • गांव सिकतरा, एत्मादपुर निवासी कविता (40) पत्नी दिनेश।
  • जगनेर के गांव चंदसौरा निवासी शीला देवी (60) पत्नी मलखान सिंह।
  • खंदौली के गांव उस्मानपुर निवासी मीरा (42) पत्नी रामवीर सिंह।
  • सिरौली, मलपुरा निवासी राधा देवी पत्नी मुरारीलाल।
  • जगदीशपुरा निवासी बैजयंती पत्नी जगदीश।
  • किरावली निवासी रामबेटी पत्नी पिलुआराम।
  • ताजगंज निवासी रामजीदयाल।
  • ताजगंज निवासी सविता।

ये हुए घायल
जगनेर के गांव चंदसौरा निवासी गायत्री (35) पत्नी राजू, सरोज (30) पत्नी सुशील, आशीष (15) पुत्र सुशील घायल हुए हैं।

ये हैं लापता
नगला नथौली की गुड़िया देवी पत्नी मेहताब सिंह।
टेढ़ी बगिया, रामबाग पर लगाया फोर्स

हाथरस से घायलों को एंबुलेंस से आगरा लाया जा रहा था। इसकी जानकारी पर पुलिस आयुक्त जे रविन्दर गौड ने थाना पुलिस को निर्देशित किया। टेढ़ी बगिया और रामबाग पर यातायात पुलिस की ड्यूटी लगाई गई। एंबुलेंस के आने पर किसी तरह की परेशानी न हो, इसके बारे में निर्देशित किया गया।

About News Desk (P)

Check Also

एसआईटी ने अभी नहीं सौंपी रिपोर्ट, आयोग ने पुलिस से मांगी घटना की जानकारी

लखनऊ:  एडीजी आगरा जोन की अध्यक्षता में गठित एसआईटी ने अभी अपनी जांच रिपोर्ट नहीं ...