Breaking News

अयोध्या के 51 घाटों पर जलाएं जायेंगे 25 लाख दीये

• दीपोत्सव की तैयारियो को लेकर अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो प्रतिभा गोयल ने की बैठक।

•इस बार भी दीपोत्सव गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में विश्व कीर्तिमान दर्ज करने होगा सफल।

अयोध्या। पिछले बर्ष 2022 के सापेक्ष में इस बार 25 लाख दीये जलाने का लक्ष्य रखा गया है। दीपोत्सव स्थल का विस्तार किया गया। इस बार राम की पैड़ी से लेकर चौधरी चरण सिंह घाट तक दीये जलाए जाएंगे।

अयोध्या के 51 घाटों पर जलाएं जायेंगे 25 लाख दीये

दीपोत्सव की तैयारी को लेकर अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर प्रतिभा गोयल ने कौटिल्य सभागार बैठक की। प्रेस वार्ता में प्रो प्रतिभा गोयल ने बताया कि पिछली बार 15 लाख 7 हजार दीप जलाकर गया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया था।

👉नगर निगम अयोध्या में सरदार पटेल को माल्यार्पण कर किया याद

इस बार सीएम योगी ने 21 लाख दीये जलाने का लक्ष्य दिया है। 25 लाख दिए जलाने के लिए दीये बिछाये जायेंगे। हमें पूरा विश्वास है अवध विश्वविद्यालय जिला प्रशासन के सहयोग से इस लक्ष्य को प्राप्त कर लेगा। फिर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेगा। 51 घाटों पर 25 लाख दीये जलाए जाएंगे।

अयोध्या के 51 घाटों पर जलाएं जायेंगे 25 लाख दीये

इस बार राम की पैड़ी से लेकर चौधरी चरण सिंह घाट तक दीये जलाए जाएंगे। 25000 वालंटियर दीये जलाएंगे। विश्वविद्यालय समेत विभिन्न महाविद्यालयो अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं के वालंटियर प्रतिभाग करेंगे। दीपोत्सव को लेकर बच्चे उत्साहित होते हैं।

👉सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर अयोध्या महानगर जिला अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव की अगुवाई में रन फार यूनिटी हुई रवाना

अयोध्या के 51 घाटों पर जलाएं जायेंगे 25 लाख दीये

दीपोत्सव पर्व में उत्साह के साथ बच्चे भाग लेते हैं। दीपोत्सव से बच्चों अंदर सांगठनिक क्षमता उभर कर सामने आती है। कैसे टीम वर्क में काम करना है। कैसे इवेंट को सफलतापूर्वक उसके अंजाम तक पहुंचना है।

👉इस बार हॉलीवुड वाली होगी दिवाली, नवम्बर में रिलीज़ होंगी ये बिग बजट हॉलीवुड फ़िल्में

इन सभी चीजों का संचार बच्चों के अंदर उभर कर आता है। 11 नवंबर को दीपोत्सव है। नोडल अधिकारी प्रो संत शरण मिश्रा ने बताया कि 7 नवम्बर से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यवस्था शुरू हो जायेगी। 10 नवम्बर को दीये बिछाने का कार्य होगा।

रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह 

About Samar Saleel

Check Also

सनातन की ज्योत जगाने आया ‘सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल’

मुंबई। सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल (Sanatan World YouTube channel) सत्य सनातन हिन्दू धर्म के मूल ...