Breaking News

नाका हिण्डोला के 3000 व्यापारियों ने दिया कैंट से भाजपा प्रत्याशी बृजेश पाठक को समर्थन

● भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ लखनऊ महानगर के अध्यक्ष अभिषेक खरे के नेतृत्व में हुई बैठक
● व्यापारियों ने कहा कि भाजपा के साथ व्यापारी इसलिए भाजपा का पलड़ा भारी
● विजय नगर नाका व्यापार मण्डल ने किया कैंट प्रतयाशी बृजेश पाठक का जोरदार स्वागत

लखनऊ। कैंट विधनसभा में भाजपा प्रत्याशी बृजेश पाठक के समर्थन में नाका हिण्डोला के व्यापारी भी आ गये। उन्होंने भाजपा को एतिहासिक जीत दिलाने का संकल्प लिया। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ लखनऊ महानगर के अध्यक्ष अभिषेक खरे के नेतृत्व में व्यापारियों ने कैंट प्रत्याशी बृजेश पाठक का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद आयोजित बैठक में विजय नगर नाका व्यापार मण्डल ने 3000 व्यापरियों का वोट दिलाने का दावा किया।

अध्यक्ष नितिन श्याम अग्रवाल, कमल त्रिपाठी, राहुल द्विवेदी, मय मिघलानी, विजय वाघवानी, अमित बाजपेई, कुंदन लाल अग्रवाल, शिवम गुप्ता, शुष्पेन्द्र वर्मा, कपिल बाघवानी, आशु कौशिक, मोदी सोढ़ी, तरनजीत सिंह, मिनीष त्रिपाठी, नरेन्द्र पाल सिंह समेत सैंकड़ों की संख्या में व्यापारियों ने बृजेश पाठक को जिताने का मन बनाया। व्यापारियों ने यहां नारा लगाया कि ‘भाजपा के साथ हैं व्यापारी, भाजपा का पलड़ा है भारी।’ भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ लखनऊ महानगर के अध्यक्ष अभिषेक खरे ने बताया कि व्यापारी बाजारों में कैंट प्रत्याशी के जीत के लिए दिन भर प्रचार कर रहे हैं। सबका एक लक्ष्य भाजपा को एतिहासिक विजय बनाने का है। उन्होंने बताया कि व्यापारियों से अपार जनसमर्थन कैंट प्रत्याशी बृजेश पाठक को मिल रहा है।

About Samar Saleel

Check Also

AKTU, नवोन्मेष आइडिया चैलेंज 2025: 24 घंटे में 42 टीमें अपने आइडिया को देगी मूर्तरूप

लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में सोमवार को अलग ही माहौल देखने को ...